Shalin Bhanot-Eisha Singh: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट और ईशा सिंह के बीच रिलेशनशिप की अफवाहों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. जहां एक ओर शो के अंदर ईशा अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं शालीन और ईशा के रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं. इन अफवाहों पर शालीन ने अब खुलकर अपना रिएक्शन साझा किया है और एक वीडियो के जरिए अपनी बात रखी है.
शालीन भनोट ने वीडियो के जरिए उन तमाम सवालों का जवाब दिया है जो पिछले कुछ समय से बिग बॉस देखने वालें फैंस और ईशा-अविनाश के फैंस के मन में पिछले काफी समय से चल रहे थे.
शालीन भनोट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने चाहत पांडे की मां पर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं के चरित्र पर बयानबाजी करना गलत है. शालीन ने कहा, 'जब तक आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन अगर आप किसी लड़की का नाम लेकर उसके चरित्र पर टिप्पणी कर रहे हैं तो यह मुझे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.'
शालीन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यह सिर्फ एक लड़की के इज्जत का सवाल है. हमें महिलाओं के लिए वह सम्मान बनाए रखना चाहिए, जो हर इंसान को मिलना चाहिए.' उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक लड़की का चरित्र हनन ठीक नहीं है! आइए इसे रोकें.'
शालीन भनोट के वीडियो में यह संदेश साफ था कि वह न केवल अपनी, बल्कि किसी भी लड़की के सम्मान और गरिमा की रक्षा करते हैं. वीडियो में शालीन ने कहा, 'बहुत सारे लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप मेरे बारे में बात करते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है. मुझे अच्छा लगता है, लेकिन जब आप किसी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाते हैं तो वह बिल्कुल सही नहीं है.' शालीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और लोग इस पर अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं.
यह पूरा विवाद उस समय और बढ़ा जब चाहत पांडे की मां ने ईशा सिंह के एक वायरल वीडियो पर टिप्पणी की थी. इस वीडियो में ईशा, शालीन भनोट की नई कार के लिए पूजा करती नजर आ रही थीं. चाहत पांडे की मां ने इस वीडियो के बारे में अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखी थी, जिसके बाद शालीन ने ईशा के पक्ष में खड़े होकर उनकी इज्जत का बचाव किया.
इस वीडियो में शालीन ने कहा कि किसी लड़की के चरित्र पर टिप्पणी करना न केवल गलत है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के खिलाफ एक गलत संदेश भी भेजता है. उन्होंने ईशा सिंह के सम्मान में अपना स्टैंड लिया और सभी से महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखने की अपील की. ईशा सिंह ने भी अपनी मां के समर्थन में आकर चाहत पांडे की मां को करारा जवाब दिया था.