menu-icon
India Daily

'शक्ति कपूर का निधन...', मौत की अफवाहों पर खुद सामने आए एक्टर, बोले- 'मैं जिंदा हूं और खुश हूं'

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की मौत की अफवाहों ने इंटरनेट हिला कर रख दिया है. एक्टर की मौत की खबर सुनते ही फैंस के बीच चिंता बढ़ने लगी. अब एक्टर ने खुद सामने आकर वीडियो शेयर किया और बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
'शक्ति कपूर का निधन...', मौत की अफवाहों पर खुद सामने आए एक्टर, बोले- 'मैं जिंदा हूं और खुश हूं'
Courtesy: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर किसी पहचान के मौहताज नहीं है. एक्टर इस बार खबरों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि इंटरनेट पर फैली मौत की अफवाहें हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों वायरल हो रही हैं कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है. देखते ही देखते यह खबर कई सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैलने लग गई और फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया.

इन खबरों के वायरल होने के बाद अब एक्टर खुद सामने आए और उन्होंने साफ कर दिया कि वह पूरी तरह ठीक हैं. एक्टर ने इन अफवाहों को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी खबरें लोगों पर और उनके परिवार पर गलत असर डालती हैं.

मौत की अफवाहों पर सामने आए शक्ति कपूर

गुरुवार को शक्ति कपूर ने खूद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. शेयर किए गए वीडियो में वह काफी शांत नजर आए और सीधे अपने फैंस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मौत की खबरें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं. अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वस्थ हैं और खुश हैं. कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें. वीडियो में  उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर को आगे न बढ़ाएं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

शक्ति कपूर का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली. सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक्टर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और अफवाह फैलाने वालों को जमकर लताड़ा है.

कानूनी कार्रवाई करेंगे शक्ति कपूर

बता दें की अपनी मौत की अफवाहों पर  शक्ति कपूर काफी नाराज भी दिखाई दिए. उन्होंने साफ कहा कि वह अब इस मामले पर सख्त से सख्त कदम उठाएंगे और साइबर शिकायत दर्ज कराएंगे हैं. एक्टर ने कहा कि यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है और इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

73 साल के शक्ति कपूर ने कहा कि किसी के बारे में झूठी मौत की अफवाह उड़ाना मजाक नहीं है. इससे परिवार और चाहने वालों को ठेस पहुंचती है. इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि वह इस पूरे मामले पर कानूनी कार्यवाही करेंगे.

वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक्टर के फैंस उनकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए कमेंट सेक्शन में कूद पड़े. कई लोगों ने लिखा कि ऐसी झूठी खबरें फैलाना बहुत गलत है. वहीं कुछ फैंस ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की भी मांग की है.