menu-icon
India Daily

फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान का होगा ऐसा लुक! लोग बोले- उम्र से 10 साल छोटे दिख रहे SRK

शाहरुख खान को अभी हाल ही में स्विट्जरलैंड में देखा गया था जहां अभिनेता को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इस दौरान किंग खान का लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

India Daily Live
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान का होगा ऐसा लुक! लोग बोले- उम्र से 10 साल छोटे दिख रहे SRK
Courtesy: Social Media

शाहरुख खान को अभी हाल ही में स्विट्जरलैंड में देखा गया था जहां अभिनेता को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इस दौरान किंग खान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस दौरान किंग खान के लुक को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर की अपकमिंग फिल्म का लुक भी कुछ इस तरह का ही हो सकता है.

किंग खान ने इस दौरान अपने बालों को बड़ा रखा है जो कि उन पर काफी जच रहा है. हर कोई उनकी काफी तारीफ कर रहा है. शाहरुख खान ने अपनी फिल्म किंग को कन्फर्म किया था जिसमें इनकी बेटी सुहाना खान भी इनके साथ दिखाई देने वाली हैं. फिल्म 'किंग' का डायरेक्शन सुजॉय घोष करेंगे. इस फिल्म की खासियत है कि पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ ऑन स्क्रीन नजर आएंगे.

शाहरुख खान का लुक

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहरुख ने अवॉर्ड मिलते ही अपनी खुशी जाहिर की. साथ ही एक्टर को देख वहां भी लोग काफी खुश हो रहे थे. अभिनेता को 8 हजार लोगों के सामने अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इसके बाद शाहरुख खान ने अपने फैंस के सामने अपना सिग्नेचर पोज भी किया जिसको देखने के बाद वहां बैठे लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

इसी बीच शाहरुख खान का जो लुक देखने को मिला उसमें उन्होंने अपने बालों को बड़ा रखा है. बड़े बालों में किंग खान काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. अब शाहरुख को ऐसे देख लोगों ने ये विचार करना शुरू कर दिया है कि अभिनेता का लुक कुछ इस तरह का ही हो सकता है. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा.