मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी की मुलाकात आखिरकार हो गई. कोलकाता में चल रहे 'जीओएटी इंडिया टूर 2025' के दौरान दोनों सुपरस्टार्स एक साथ नजर आए. इस खास पल में शाहरुख के छोटे बेटे अबराम खान भी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
दरअसल अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी भारत के चार शहरों के दौरे पर आए हैं. उनका पहला पड़ाव कोलकाता था, जहां उन्होंने सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया. इस कार्यक्रम में शाहरुख खान भी शामिल हुए.
VIDEO | Kolkata: Football icon Lionel Messi to virtually unveil his 70-foot statue from Salt Lake stadium, with West Bengal Minister Sujit Bose and Bollywood actor Shah Rukh Khan present at the event.#LionelMessi #Kolkata #Football
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Full VIDEO available on PTI Videos –… pic.twitter.com/dqISIwMgl4
मेसी ने मुस्कुराते हुए शाहरुख से हैंडशेक किया और अबराम के लिए ऑटोग्राफ भी साइन किया. अबराम मेसी से मिलकर काफी खुश नजर आए और उनके साथ फोटो खिंचवाई. मेसी के साथ उनके साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद थे. इससे पहले शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का हिंट दिया था.
उन्होंने लिखा था कि इस बार कोलकाता में कोई 'नाइट' प्लान नहीं है, बल्कि दिन पूरी तरह 'मेसी' वाला होगा. फैंस को यह पोस्ट काफी पसंद आई थी. शाहरुख मेसी के बड़े फैन हैं और उनका छोटा बेटा अबराम तो मेसी की जर्सी पहनकर अक्सर नजर आता है.
शनिवार सुबह शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे. ब्लैक टी-शर्ट, व्हाइट पैंट और जैकेट में शाहरुख बेहद स्टाइलिश लग रहे थे. अबराम ने भी ऑल ब्लैक लुक चुना था. पापा का हाथ थामे अबराम एयरपोर्ट से बाहर निकले तो फैंस ने खूब चीयर किया. वीडियो में शाहरुख फैंस की तरफ मुस्कुराते और हाथ हिलाते नजर आए.
कोलकाता में मेसी का स्वागत जबरदस्त रहा. हजारों फैंस एयरपोर्ट और स्टेडियम के बाहर जमा हो गए. मेसी ने फैंस का अभिवादन किया और कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली भी मौजूद रहे. मेसी ने बच्चों के लिए मास्टर क्लास भी ली और एक छोटा एग्जिबिशन मैच देखा.
यह मुलाकात फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसी थी. एक तरफ बॉलीवुड के किंग खान, दूसरी तरफ फुटबॉल के जीओएटी मेसी. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि दो अलग-अलग दुनिया के सुपरस्टार्स का मिलन देखकर मजा आ गया. अबराम की मेसी के साथ फोटो तो सबसे क्यूट लग रही है. मेसी का भारत दौरा अभी जारी है। कोलकाता के बाद वे हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे. हर जगह फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.