menu-icon
India Daily

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करने पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

शाहरुख खान ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' में स्पेशल कैमियो रोल करने का ऑफर ठुकरा दिया है. फिल्म के मेकर्स ने शाहरुख से सिर्फ पांच दिन की शूटिंग वाला छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल ऑफर किया था, लेकिन SRK ने इसे पॉलिटली डिक्लाइन कर दिया.

antima
Edited By: Antima Pal
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करने पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' में स्पेशल कैमियो रोल करने का ऑफर ठुकरा दिया है. फिल्म के मेकर्स ने शाहरुख से सिर्फ पांच दिन की शूटिंग वाला छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल ऑफर किया था, लेकिन SRK ने इसे पॉलिटली डिक्लाइन कर दिया. उनका पूरा ध्यान अब अपनी अगली फिल्म 'किंग' पर है.

रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' की टीम शाह रुख को फिल्म में शामिल करने के लिए काफी उत्सुक थी. शुरुआत में शाहरुख भी इस आइडिया के लिए तैयार थे, लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया. वजह यह है कि वे अपनी फिल्म 'किंग' से पहले स्क्रीन पर अपनी कोई भी नई लुक या प्रेजेंस नहीं दिखाना चाहते. 'किंग' शाहरुख के लिए बहुत खास फिल्म है क्योंकि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान का बड़ा पर्दे पर डेब्यू हो रहा है.

सूत्रों ने बताया कि शाहरुख ने टीम से सम्मानजनक बातचीत में कहा कि अगर 'जेलर 2' की रिलीज 'किंग' के बाद होती तो वे कैमियो कर सकते थे. लेकिन 'जेलर 2' अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली है, जबकि 'किंग' क्रिसमस 2026 (24 दिसंबर) को आएगी. SRK अपनी 'किंग' वाली लुक को किसी दूसरी फिल्म में पहले नहीं दिखाना चाहते. उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को 'किंग' तक एक्सक्लूसिव रखना चाहते हैं.

शाहरुख खान रजनीकांत के बड़े फैन हैं और उनसे काम करने का मौका हमेशा खुशी से स्वीकार करते हैं. सूत्रों के मुताबिक SRK ने मेकर्स को भविष्य में रजनीकांत के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है. दोनों सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करना पैन-इंडिया लेवल पर जबरदस्त चर्चा पैदा कर सकता था, लेकिन फिलहाल यह सपना टल गया है.

'जेलर 2' 'जेलर' का सीक्वल है, जिसने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में रजनीकांत के अलावा कई बड़े स्टार्स कैमियो में नजर आने वाले हैं. अब मेकर्स शाहरुख की जगह किसी और टॉप स्टार को इस रोल के लिए कांटैक्ट कर रहे हैं. शाहरुख खान इन दिनों 'किंग' की तैयारी में पूरी तरह व्यस्त हैं. यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.