menu-icon
India Daily

'काम तो... इसी डॉलर रेट पर मिलेगा', खुलेआम राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, अवॉर्ड शो में उड़ी थी खिल्ली!

सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी बड़ी छवि को साबित किया है. हाल ही में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान कॉमेडियन राजपाल यादव के साथ एक अनचाहा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही राजपाल काफी शर्मिंदा नजर आए. लेकिन सलमान खान इस मामले में चुप नहीं रहे. उन्होंने एक्स पर राजपाल यादव के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया.

antima
Edited By: Antima Pal
'काम तो... इसी डॉलर रेट पर मिलेगा', खुलेआम राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, अवॉर्ड शो में उड़ी थी खिल्ली!
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी बड़ी छवि को साबित किया है. हाल ही में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान कॉमेडियन राजपाल यादव के साथ एक अनचाहा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. एक पत्रकार ने राजपाल यादव के पुराने चेक बाउंस मामले पर तंज कसा और कहा कि डॉलर की रेट कितनी भी ऊपर-नीचे हो जाए, उन्हें उधार लिया पैसा लौटाना ही पड़ेगा.

खुलेआम राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही राजपाल काफी शर्मिंदा नजर आए. लेकिन सलमान खान इस मामले में चुप नहीं रहे. मंगलवार को उन्होंने एक्स पर राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक और मजबूत पोस्ट शेयर किया. सलमान ने लिखा- 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत ये है.'

सलमान ने आगे लिखा- 'और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है.' उन्होंने पोस्ट में राजपाल यादव को टैग भी किया. यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने कहा कि सलमान हमेशा मुश्किल वक्त में साथ खड़े होते हैं.

कुछ ने लिखा कि भाईजान ने न सिर्फ राजपाल का हौसला बढ़ाया बल्कि पत्रकार के तंज को भी अनुचित बताया. राजपाल यादव पिछले कुछ समय से अपने वित्तीय मामले को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन उनके दोस्त और सहकर्मी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. राजपाल यादव बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो पिछले तीन दशक से लगातार काम कर रहे हैं.