menu-icon
India Daily

'वध 2' में संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की जोड़ी ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'मस्ट वॉच' थ्रिलर, देखने से पहले पढ़ें X रिव्यू

2022 में आई फिल्म 'वध' दर्शकों के दिलों को छू लिया था. इसने दिखाया कि कैसे लंबे समय तक चलने वाला अन्याय सबसे कानून का पालन करने वाले व्यक्ति को भी नैतिक दुविधा में डाल सकता है. लगभग तीन साल बाद 'वध 2' सिनेमाघरों में आ गई है, जो उसी विषय को आगे बढ़ाते हुए एक बिल्कुल नई कहानी कहती है.

antima
Edited By: Antima Pal
'वध 2' में संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की जोड़ी ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'मस्ट वॉच' थ्रिलर, देखने से पहले पढ़ें X रिव्यू
Courtesy: x

मुंबई: फिल्म 'वध 2' आज यानी 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी तारीफों की बौछार लग गई है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज के साथ ही लोगों की जुबान पर छा गई है. फैंस इसे साल की शुरुआत में सबसे दमदार मर्डर मिस्ट्री बता रहे हैं, जो आखिरी सीन तक सस्पेंस बनाए रखती है.

'वध 2' में संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की जोड़ी ने मचाया धमाल

फिल्म की कहानी जेल के अंदर सेट है, जहां नीना गुप्ता एक कैदी मंजू देवी का रोल निभा रही हैं, जिन्हें एक युवा जोड़े की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. संजय मिश्रा पुलिस अधिकारी शंभुनाथ मिश्रा बने हैं. दोनों के बीच एक अनोखा और गहरा रिश्ता बनता है, जो प्लेटोनिक लव की मिसाल पेश करता है. 

कहानी में नैतिक दुविधा, सच्चाई और न्याय के सवाल उठते हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं कमाल की हैं. एक यूजर ने लिखा- 'वध 2' एक जबरदस्त मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है, जो रोंगटे खड़े कर देती है. डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू को सलाम, जिन्होंने कहानी को इतनी बारीकी से पर्दे पर उतारा.' दूसरे ने कहा- 'जनवरी बेकार गई, लेकिन फरवरी की शुरुआत 'वध 2' से शानदार हो गई. इसे मिस मत करना!' कई लोगों ने इसे 'एब्सोल्यूट सिनेमा' और 'मस्ट वॉच' बताया.

लोग बोले- 'मस्ट वॉच' थ्रिलर

फैंस खासकर संजय मिश्रा की संजीदा और रिस्ट्रेंटेड एक्टिंग, नीना गुप्ता की सादगी और एक्सप्रेशंस की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर बोला- 'संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने दिल जीत लिया, फिल्म में जान फूंक दी है.' क्रिटिक्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई रिव्यूज में इसे पहले पार्ट से बेहतर बताया गया है. फिल्म जेल की कठोर दुनिया को रियलिस्टिक तरीके से दिखाती है, जहां कोई गनफाइट या एक्शन नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक सस्पेंस और इमोशंस पर फोकस है.

लव रंजन और अंकुर गर्ग ने फिल्म को किया प्रोड्यूस

निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने स्मार्ट राइटिंग और मजबूत कैरेक्टर्स से फिल्म को बांधे रखा है. क्लाइमैक्स को अनप्रेडिक्टेबल और रोंगटे खड़े करने वाला कहा जा रहा है. कास्ट में कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने सपोर्टिंग रोल्स में कमाल किया. फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. कुल मिलाकर 'वध 2' उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो गहरी, थॉट-प्रोवोकिंग क्राइम थ्रिलर पसंद करते हैं.