मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर संजय दत्त का मजेदार अंदाज देखने को मिला. महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक ने जब उनसे मराठी में बोलने का अनुरोध किया, तो एक्टर ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए यह बात टाल दी. संजय दत्त ने अपनी बात में पुणे की यरवदा जेल में बिताए समय का जिक्र किया, जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल हल्का-फुल्का हो गया.
कार्यक्रम में संजय दत्त से मराठी भाषा में लोगों को संबोधित करने के लिए कहा गया था. इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह करीब छह साल यरवदा जेल में रहे, लेकिन इसके बावजूद मराठी ठीक से नहीं सीख सके. संजय दत्त ने प्रताप सरनाइक को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने यरवदा में रहने के दौरान थोड़ी-बहुत मराठी जरूर सीखी थी, लेकिन भाषा में पूरी तरह से पकड़ नहीं बना पाए. एक्टर की इस बात पर मंत्री प्रताप सरनाइक जोर से हंस पड़े.
मराठी में बोलने के अनुरोध के बाद संजय दत्त ने प्रताप सरनाइक के साथ अपने पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया. एक्टर ने मंत्री के कंधे पर हाथ रखते हुए उन्हें कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया. संजय दत्त ने कहा कि वह प्रताप सरनाइक के आभारी हैं और दोनों का रिश्ता करीब 25 साल पुराना है. एक्टर के इस बयान से साफ था कि दोनों के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत जुड़ाव है.
Sanjay Dutt admits that despite being in Yerwada Jail for 6 yrs, he still couldn’t learn Marathi.
But Shiv Sena Minister standing next to him (who has passed Diktat for Non-Marathi Auto & Taxi drivers to speak Marathi) & "Great Marathi Warriors" Thackeray bros won't have any…— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) September 6, 2026Also Read
कार्यक्रम के दौरान प्रताप सरनाइक ने यह भी कहा कि इन दिनों वह लोगों को मराठी सिखा रहे हैं. उन्होंने अपने विभाग की ओर से मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए भाषा से जुड़े हालिया नियमों का जिक्र किया. बताया गया कि मुंबई में काम जारी रखने के लिए ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के पास मराठी के कुछ व्यावहारिक वाक्यांशों की समझ होना जरूरी है. इसी संदर्भ में संजय दत्त से भी मराठी में बोलने का अनुरोध किया गया था.
संजय दत्त का नाम 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में सामने आया था. इस मामले में उन्हें सजा सुनाई गई थी और उन्होंने पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में अपनी सजा का एक हिस्सा पूरा किया. सजा पूरी करने के बाद उन्हें 25 फरवरी 2016 को जेल से रिहा किया गया था.
फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में अरबी फिल्म '7 Dogs' में कैमियो भूमिका में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी दिखाई दिए थे.