Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की मौजूदा स्थिति ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई राशियों के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. मीन में शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बन रहा है. वहीं, मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में तथा राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. चंद्रमा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हैं. चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष: खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है. सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. कारोबार सामान्य रहेगा, लेकिन साझेदारी में सतर्क रहें. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होने की उम्मीद है.
वृषभ: आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने स्रोतों से भी धन मिलने की संभावना है. यात्रा थोड़ी थकान भरी हो सकती है, लेकिन लाभ मिल सकता है. मानसिक तनाव से बचें.
मिथुन: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, हालांकि परेशानियां बनी रह सकती हैं. कारोबार में उतार-चढ़ाव संभव है. प्रेम और संतान से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे.
कर्क: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. मान-सम्मान पर असर पड़ने की आशंका है और यात्रा परेशानी दे सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी.
सिंह: चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका जताई गई है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है.
कन्या: प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. विवाहित लोगों के जीवन में छोटी-मोटी उलझनें आ सकती हैं. कुल मिलाकर प्रेम, संतान और कारोबार के लिए समय अनुकूल रह सकता है.
तुला: कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन विरोधियों पर जीत मिलने के संकेत हैं. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और नई चीजें सीखने का अवसर मिल सकता है.
वृश्चिक: आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है, इसलिए बातचीत में धैर्य रखें. मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें.
धनु: घर में विवाद की स्थिति बन सकती है. जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टालना बेहतर हो सकता है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में धैर्य रखें.
मकर: कारोबार मजबूत हो सकता है और परिवार का सहयोग मिलेगा. नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे.
कुंभ: धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और बिना सोच-विचार निवेश करने से बचें. बातचीत में संयम रखें. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक स्थिति रह सकती है. गणेश जी की पूजा करें.
मीन: स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है. कारोबार सामान्य रह सकता है. सीने में दर्द या हृदय संबंधी लक्षण होने पर उन्हें नजरअंदाज न करें.