'गालियां तो पड़ेंगी...', समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 का किया ऐलान; नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर स्ट्रीम होगा शो

समय रैना ने अपने पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है. फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि शो को अब यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी देखा जा सकेगा.

X
Antima Pal

India's Got Latent Season 2 Announcement: स्टैंडअप कॉमेडी के बादशाह समय रैना ने अपने पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है. फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि शो को अब यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी देखा जा सकेगा. समय रैना ने खुद इसकी जानकारी दी और साथ में शो का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जो फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है.

समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 का किया ऐलान

टीजर में समय रैना अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं. शो की खास बात ये है कि इसमें कोई फिल्टर नहीं है. मजेदार, बेझिझक और बिल्कुल रियल कॉमेडी देखने को मिलेगी. समय रैना ने कहा कि शो जल्द ही स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगा, हालांकि एक दिलचस्प वीडियो में समय रैना और बलराज का मजेदार सीन वायरल हो रहा है. एक व्यक्ति जो खुद को नेटफ्लिक्स का कर्मचारी बताता है, समय और बलराज से कहता है कि नेटफ्लिक्स पर कमेंट सेक्शन नहीं होता, इसलिए किसी की गालियां नहीं पड़ेगी. 


इस पर समय रैना ने तुरंत जवाब दिया- 'गालियां तो पड़ेंगी और वो हम देंगे, क्योंकि हमारे शो में कोई फिल्टर भी नहीं होता.' समय ने उस व्यक्ति को नींबू-मिर्च देते हुए कहा- 'ऑल द बेस्ट!' यह सीन शो की बेफिक्र स्टाइल को अच्छे से दिखाता है. समय रैना का यही खुलकर बोलने का अंदाज उनके फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है.

आलिया भट्ट और शरवरी होगीं पहली गेस्ट!

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी भी नजर आएंगी. दोनों अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करने शो पर आएंगी. इनकी एंट्री शो में और रंग ला देगी. कॉमेडी के साथ-साथ ग्लैमर भी देखने को मिलेगा. 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का पहला सीजन काफी हिट रहा था. हालांकि इस शो को लेकर काफी विवाद भी हो गया था.