राज निदिमोरु संग किस हाल में हैं सामंथा रूथ प्रभु? दूसरी शादी के फैसले पर साझा की राय

सामंथा रूथ प्रभु ने हालिया इंटरव्यू में पति राज निदिमोरु के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों हर छोटे और बड़े फैसले में एक दूसरे की सलाह लेते हैं और यही उनकी मजबूत समझ की सबसे बड़ी वजह है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: सामंथा रूथ प्रभु ने हालिया इंटरव्यू में पति राज निदिमोरु के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों हर छोटे और बड़े फैसले में एक दूसरे की सलाह लेते हैं और यही उनकी मजबूत समझ की सबसे बड़ी वजह है. दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मा इन्ति बंगारम' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस लगातार इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और पति राज निदिमोरु के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की.

हर फैसले में साथ रहते हैं सामंथा और राज

एक इंटरव्यू के दौरान जब सामंथा से उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी के संतुलन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने रिश्ते की खूबसूरत झलक साझा की. एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने जीवन के लगभग हर फैसले में राज की राय जरूर लेती हैं. सामंथा के अनुसार दोनों मिलकर हर छोटी और बड़ी बात पर चर्चा करते हैं. चाहे कोई फिल्म चुननी हो या फिर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट साझा करनी हो, वह राज से सलाह लेना पसंद करती हैं. उनका मानना है कि राज का नजरिया बेहद व्यावहारिक और वास्तविक होता है.

राज निदिमोरु की सोच की तारीफ

सामंथा ने कहा कि मनोरंजन जगत में काम करने के बावजूद राज वास्तविक दुनिया से जुड़े हुए हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री कई बार कलाकारों को एक अलग दुनिया में ले जाती है, लेकिन राज हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं. यही वजह है कि वह किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले उनसे चर्चा करना जरूरी समझती हैं. सामंथा ने कहा कि उन्हें राज के साथ विचार साझा करना और उनकी राय सुनना बेहद पसंद है. अपनी आगामी फिल्म मा इंटी बंगारम में सामंथा एक अलग और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी नई नवेली दुल्हन के इर्दगिर्द घूमती है जो एक पारंपरिक परिवार में रहती है और अपने परिवार से एक बड़ा राज छिपाकर रखती है. फिल्म में रहस्य, पारिवारिक भावनाएं, हास्य और एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. यही वजह है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है.


यह फिल्म सामंथा के करियर के लिए खास मानी जा रही है क्योंकि वह इसमें केवल मुख्य एक्ट्रेस ही नहीं हैं बल्कि निर्माता की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं. फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस ट्रालला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है.