IPL 2026

'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', 60 की उम्र में सलमान खान को सता रहा है अकेलेपन का डर? शर्टलेस होकर कही ये बात

सलमान खान की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर हलचल मचाने के लिए काफी होती है. एक बार फिर भाईजान ने अपने पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.सोशल मीडिया पोस्ट में एक्टर ने अकेले और तन्हा होने का जिक्र किया है, जिसने तुरंत ऑनलाइन हर तरफ चर्चा छेड़ दी.

Instagram (beingsalmankhan)
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मचाने के लिए काफी हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. भाईजान की हालिया पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है, जिसने फैंस का जबरदस्त ध्यान खींचा है. 60 साल के यह एक्टर अपने पूरे करियर में कई हाई-प्रोफाइल रिश्तों से जुड़े रहने के बावजूद अभी भी सिंगल हैं. एक्टर की निजी जिंदगी के बारे में जानने की जिज्ञासा अकसर लोगों को होती रहती है. अपनी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में एक्टर ने अकेले और तन्हा होने का जिक्र किया है, जिसने तुरंत ऑनलाइन हर तरफ चर्चा छेड़ दी.

अकेले और तन्हा है सलमान खान

रविवार, 17 मई को, सलमान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए, एक्टर ने एक कैप्शन भी जोड़ा जिसने तुरंत सबका ध्यान खींचा, जिससे ऑनलाइन फैंस और फॉलोअर्स के बीच जिज्ञासा जाग उठी. उन्होंने लिखा, 'मैं, खुद मैं... खुद के साथ रहने के 2 तरीके हैं: अकेला (Alone) और तन्हा (Lonely). अकेला रहना आपकी अपनी मर्जी होती है, और तन्हा आप तब होते हैं जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आपको खुद ही समझना है कि आपको क्या करना है.' यह पोस्ट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई. 

सलमान खान का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार 'सिकंदर' में देखा गया था. इसके बाद उनकी पाइपलाइन में 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी लाइनअप है. यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी झड़प की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, और इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी होंगी. अपूर्व लाखिया की डायरेक्टेड इस फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसके अलावा, सलमान के पास नयनतारा के साथ एक और फिल्म भी है, जिसका अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है. इस फिल्म  को वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं.