मामी आलिया को नहीं पता था PM का नाम लेकिन 8 साल के तैमूर हैं आइंस्टीन से भी आगे!
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद हर कोई इनकी तैमूर की तारीफ कर रहा है.
नई दिल्ली: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान भले ही 8 साल के हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. अक्सर उनकी हरकतें पैपराजी कैमरे में कैद करते हैं, कभी तैमूर गुस्से में रहते हैं तो कभी उनका नटखटपन लोगों का दिल जीत लेता है. तैमूर खान कभी-कभी पैपराजी को देखकर चिढ़ा देते हैं जिस कारण करीना कपूर और सैफ अली खान को ट्रोल किया जाता है. उनकी परवरिश पर सवाल उठाए जाते हैं. लेकिन इस बार टिमटिम का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
तैमूर का वीडियो देख आप भी उनके फैन हो जाएंगे और आप बोल उठेंगे कि बेबो के बेटे का दिमाग तो कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज है. आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर उस वीडियो में क्या है खास-
Also Read
- जेल गए तो टिकट दिया, बाहर आए तो कैंसल, मायावती ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला के साथ कर दिया गेम!
- Delhi Crime News: 'क्लासमेट्स ने खराब कर दी जिंदगी', 8वीं के स्टूडेंट को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी छड़ी, आंत डैमेज
- बोल्ड सीन से सुंबुल ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखते ही रिमोट खोजने पर हो जाएंगे मजबूर
दरअसल, तैमूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह ऑनलाइन जनरल नॉलेज क्लास में अटेंड करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में तैमूर से उनकी टीचर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रा Eugene Cernan से जुड़ा एक सवाल पूछती हैं, जिसका जवाब तैमूर देते हैं और उनका जवाब सुन हर कोई उनके दिमाग की तारीफ कर रहा है.
तैमूर जवाब देते हुए कहते हैं कि 'चंद्रमा पर जाने से पहले Eugene Cernan ने अपनी बेटी के नाम का अक्षर TDC टेरेसा डॉन सेर्नन लिखा. इस जवाब को सुन कई लोग हैरान है कि 8 साल के बच्चे को इतना पता है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि तैमूर को इंग्लिश के साथ-साथ करीना हिंदी भी सिखाए तो अच्छा है. वहीं एक यूजर ने बोला- वाह इसका दिमाग तो कंप्यूटर से ज्यादा तेज है. वहीं कुछ ने बोला बेटा अपनी मामी आलिया को भी थोड़ा ज्ञान दे दो.