IPL 2026

हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं साउथ की ये एक्ट्रेस, आमिर खान के सामने क्यों हुईं इमोशनल?

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही हिंदी फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म को लेकर वह बेहद भावुक और नर्वस नजर आईं. एक खास इवेंट में उन्होंने दिल खोलकर अपनी जर्नी और एक्सपीरियंस शेयर किया.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: हर कलाकार के जीवन में एक ऐसा पल आता है जब वह नई शुरुआत के दरवाजे पर खड़ा होता है. दिल में उत्साह भी होता है और हल्की सी घबराहट भी. ऐसा ही कुछ साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस साई पल्लवी महसूस कर रही हैं. जो अब हिंदी सिनेमा में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं. फिल्म एक दिन के प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने जो कहा, उसने हर किसी को भावुक कर दिया. उनकी सादगी और सच्चाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली स्टार वही होता है जो दिल से जुड़ा हो.

मुंबई में आयोजित इस खास इवेंट में साई पल्लवी ने अपने अनुभव को बेहद ईमानदारी से साझा किया. उन्होंने कहा कि वह खुद को इतने टैलेंटेड लोगों के बीच देखकर बेहद विनम्र महसूस कर रही हैं. उनकी बातों में एक अलग ही सच्चाई झलक रही थी. उन्होंने बताया कि कभी कभी वह चाहती थीं कि लाइट्स थोड़ी कम हो जाएं ताकि वह अपनी भावनाओं को खुलकर महसूस कर सकें. इवेंट में मौजूद आमिर खान और पूरी टीम के लिए उन्होंने आभार जताया और कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास है.

हिंदी डेब्यू को लेकर क्या महसूस कर रही हैं साई पल्लवी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना किसी भी कलाकार के लिए बड़ा फैसला होता है. साई पल्लवी ने खुलकर स्वीकार किया कि वह इस नए सफर को लेकर थोड़ी नर्वस हैं. उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है और वह इसे लेकर उत्साहित भी हैं. आमिर खान का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका देना उनके लिए बहुत बड़ी बात है. उनके शब्दों में सच्चाई और भावनाएं साफ झलक रही थीं, जो दर्शकों को उनसे और जोड़ती हैं.

जुनैद खान के साथ खास बॉन्डिंग

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. साई ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं और उनके साथ काम करना बेहद आसान और मजेदार रहा. उन्होंने जुनैद को एक आज्ञाकारी और सादगी भरे स्वभाव वाला इंसान बताया. दोनों के बीच की यह केमिस्ट्री फिल्म में भी देखने को मिल सकती है.

फिल्म 'एक दिन' साल 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है. यह एक रोमांटिक कहानी है जो भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाती है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह 'साई पल्लवी' का हिंदी डेब्यू है.