menu-icon
India Daily

'मेरा इस पर कोई कंट्रोल नहीं है...', उम्र को लेकर ट्रोल हुई टीवी की छोटी बहू, बोटोक्स की अफवाहों पर दिया जवाब

रुबीना दिलैक ने हाल ही में महिलाओं, खासकर एक्ट्रेसेस पर पड़ने वाले दबाव के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने शरीर, लुक्स और यहां तक ​​कि चेहरे की बनावट को लेकर भी तरह तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब उन्होंने ऐसी ट्रोलिंग से ऊपर उठना सीख लिया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'मेरा इस पर कोई कंट्रोल नहीं है...', उम्र को लेकर ट्रोल हुई टीवी की छोटी बहू, बोटोक्स की अफवाहों पर दिया जवाब
Courtesy: Instagram

मुंबई: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अकसर अपनी बातों और आत्मविश्वास को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल ही में टीवी की छोटी बहू के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस ने महिलाओं, खासकर एक्ट्रेसेस पर पड़ने वाले दबाव के बारे में खुलकर बात की है. यह दबाव उन्हें खूबसूरती के पैमानों के हिसाब से ढलने के लिए मजबूर करता है, खासकर मां बनने के बाद. एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने के बाद एक्ट्रेसेस से अक्सर यह उम्मीद की जाती है कि वे जल्दी से अपने पुराने शेप में वापस आ जाएं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने शरीर, लुक्स और यहां तक ​​कि चेहरे की बनावट को लेकर भी तरह तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब उन्होंने ऐसी ट्रोलिंग से ऊपर उठना सीख लिया है.

मां बनने के बाद ट्रोलिंग पर क्या बोलीं रुबीना दिलैक

मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में रुबीना ने कहा, 'मैंने कई ट्रोल करने वालों को यह कहते सुना है जो मेरे करीबी नहीं हैं कि 'बुड्ढी हो गई है, अजीब दिखने लगी है, शायद बोटोक्स करवाया है, फेसलिफ्ट सर्जरी करवाई है, बॉडी टोनिंग करवाई है, अजीब दिखने लगी है.' और भी बहुत कुछ. एक बात जो मुझे समझ आई है, वह यह है कि दूसरे लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है. जिस चीज पर मेरा कंट्रोल है, वह यह है कि मैं उनकी बातों पर कैसे रिएक्ट करती हूं.'

बोटोक्स-लिप फिलर्स पर क्या बोलीं रुबीना

रुबीना ने आगे कहा, 'हर लड़की और हर महिला बस एक खास तरीके से दिखना चाहती है. यह दुख की बात है कि लोग इस सोच को आम बनाते जा रहे हैं कि जब तक आपके होंठ भरे हुए (plump) न हों, गाल बोटोक्स वाले न हों, और नाक तराशी हुई न हो - जिससे हर कोई एक जैसा ही दिखे - तब तक आप इस दौड़ में पीछे हैं. लेकिन अगर हम सबको एक-दूसरे जैसा ही दिखना है, तो आप इस बात को कैसे स्वीकार कर पाएंगे कि भगवान ने आपको सबसे अलग और अनोखा बनाया है?'. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए अपनी अलग पहचान के महत्व पर जोर दिया, और ऐसी खासियतों को 'भगवान द्वारा बनाई गई आपकी अपनी खास पहचान (USPs)' बताया.