मुंबई के जुहू इलाके में स्थित फिल्ममेकर रोहित शेट्ट के घर के बाहर 1 फरवरी की रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर फायरिंग की खबर सामने आई थी. इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था. हालांकि डायरेक्टर ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया. अब घटना के कुछ दिनों बाद रोहित शेट्टी पहली बार पब्लिक में नजर आए हैं.
शुक्रवार 13 फरवरी को रोहित शेट्टी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह अपनी कार से उतरते दिखाई देते हैं. उनके चारों ओर सिक्योरिटी कर्मियों का घेरा था. सुरक्षाकर्मी पैपराजी से दूरी बनाए रखने की अपील करते नजर आए. इस दौरान रोहित शांत दिखे और बिना किसी बयान के आगे बढ़ गए. घटना के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है.
एयरपोर्ट पर रोहित शेट्टी के साथ उनके बेटे ईशान शेट्टी भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार ईशान लंदन के सेंट्रल फिल्म स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. वीडियो में ईशान को जाने से पहले अपने पिता के पैर छूते हुए देखा गया. इसके बाद रोहित ने बेटे को गले लगाया. यह पल काफी भावुक नजर आया. पिता और बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई फैंस ने कमेंट कर उनके परिवार के सुरक्षित रहने की कामना की है.
Also Read
- राजपाल यादव को कब मिल रहा है बेल? 2.5 करोड़ लौटा चुके हैं एक्टर; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! 16 रुपए में बेच रहा है धुरंधर की पायरेटेड कॉपी, वीडियो में देखें पूरा नजारा
- 'प्लीज मत करिए अच्छा नहीं लगता...', रेड कार्पेट पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, सबके सामने लगा दी पैपराजी की क्लास
जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया था. हालांकि इस मामले में अब तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू की थी और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी चिंता जताई थी.
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर एक्शन और कॉमेडी फिल्में दी हैं. हालिया घटना के बावजूद वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर ध्यान दे रहे हैं. एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी से साफ है कि कामकाज सामान्य रूप से जारी है, हालांकि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. फिलहाल फैंस और इंडस्ट्री दोनों की नजरें इस मामले की आगे की जांच पर टिकी हैं. रोहित शेट्टी की चुप्पी के बीच एयरपोर्ट पर उनकी यह पहली झलक चर्चा का विषय बन गई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में वह इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान देते हैं या नहीं.