menu-icon
India Daily

'प्लीज मत करिए अच्छा नहीं लगता...', रेड कार्पेट पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, सबके सामने लगा दी पैपराजी की क्लास

मुंबई में फिल्म 'तू या मैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान आयशा खान ने पैपराजी से पीछे से रिकॉर्ड न करने की अपील की है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'प्लीज मत करिए अच्छा नहीं लगता...', रेड कार्पेट पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, सबके सामने लगा दी पैपराजी की क्लास
Courtesy: Instagram (filmygalaxy)

मुंबई में आयोजित फिल्म तू या मैं की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया. बिग बॉस 17 से चर्चा में आईं आयशा खान रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तभी उन्होंने पैपराजी से एक खास अपील की. आयशा का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद आयशा खान काफी पॉपुलर हो गई थीं. शो के दौरान उनका नाम कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ विवादों में जुड़ा, जिसने सीजन को और ज्यादा चर्चा में ला दिया था.

गुरुवार 12 फरवरी को मुंबई में फिल्म 'तू या मैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव अहम किरदार में हैं. इवेंट के दौरान आयशा रेड कार्पेट पर पहुंचीं. वह कैमरों के सामने पोज दे रही थीं, तभी उन्हें लगा कि कुछ फोटोग्राफर उन्हें पीछे से रिकॉर्ड कर रहे हैं. इस पर उन्होंने तुरंत रिएक्ट किया.

सोशल मीडिया पर आयशा खान का वीडियो वायरल

वीडियो में आयशा को यह कहते हुए सुना गया कि आप इज्जत भी खुद कमाएंगे और खुद ही गवाएंगे. प्लीज मत करिए अच्छा नहीं लगता. प्लीज ऐसा मत कीजिए. उनका यह अंदाज कई लोगों को पसंद आया क्योंकि उन्होंने अपनी बात बहुत स्पष्ट तरीके से रखी. स्क्रीनिंग के लिए आयशा ने हाई नेक फुल स्लीव टॉप पहना था जिसमें पीछे की तरफ टाई अप डिटेलिंग थी. उन्होंने इसे बैगी डेनिम जींस के साथ पेयर किया. खुले कर्ल बाल और हल्के मेकअप में उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था. रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री ने पहले ही सबका ध्यान खींच लिया था, लेकिन पैपराजी से की गई उनकी अपील ने इस इवेंट को और ज्यादा चर्चा में ला दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmygalaxy (@filmygalaxy)

जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट में सरप्राइज एंट्री

हाल ही में आयशा दिल्ली में सिंगर जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट में भी नजर आई थीं. जैस्मीन ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान आयशा को स्टेज पर बुलाया. दोनों ने साथ में डांस किया और फैंस ने जोरदार चीयर किया. आयशा इससे पहले डांस ट्रैक शरारत में भी दिखाई दी थीं, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दी.

काम की बात करें तो आयशा आखिरी बार किस किसको प्यार करुं 2 में नजर आई थीं, जिसमें कपिल शर्म मेल लीड एक्टर के तौर पर दिखाई दिए थे. यह फिल्म साल 2015 में आई हिट फिल्म का सीक्वल है.