menu-icon
India Daily

सलमान के बाद रोहित शेट्टी के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई, दूसरी बार दी धमकी; मांगी 20 करोड़ की फिरौती

डायरेक्टर रोहित शेट्टी को हाल ही में मिली धमकी ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. 27 जून, शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोहित शेट्टी के एक स्टाफ मेंबर को फोन कर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
सलमान के बाद रोहित शेट्टी के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई, दूसरी बार दी धमकी; मांगी 20 करोड़ की फिरौती
Courtesy: Pinterest

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर खबरों में हैं. इस बार वह अपने किसी रियलिटी शो की वजह से नहीं, बल्कि हाल ही में मिली धमकी के कारण सुर्खियों में हैं. जानकारी के मुताबिक, 27 जून, शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोहित शेट्टी के एक स्टाफ मेंबर को फोन कर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. यह दूसरी बार है जब डायरेक्टर को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है.

खबरों के मुताबिक, शनिवार, 27 जून की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने रोहित शेट्टी के दफ्तर में कॉल कर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. इसके साथ ही उसने धमकी दी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई, तो डायरेक्टर की जान को खतरा हो सकता है. धमकी भरी कॉल मिलते ही डायरेक्टर की टीम ने तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

क्या बिश्नोई गैंग ने दी रोहित शेट्टी को धमकी?

रोहित शेट्टी को धमकी मिलने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर धमकी देने वाला कौन है. एक तरफ आरोपी की पहचान अभी अज्ञात है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि धमकी देने वाले की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन पिछली घटनाओं को देखते हुए मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ तो नहीं है. मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का भी गठन किया गया है.

इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी को इस तरह की जान से मारने की धमकी मिली हो. इससे पहले इसी साल फरवरी में डायरेक्टर के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई थी. उस समय रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी मिली थी. उस मामले में भी दावा किया गया था कि धमकी बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई थी. फिरौती की मांग को लेकर एक वॉइस नोट भी भेजा गया था. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था. अब एक बार फिर ऐसी ही घटना ने मुंबई पुलिस और रोहित शेट्टी, दोनों की चिंता बढ़ा दी है.