नई दिल्ली: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स के मैदान पर एक बार फिर भारतीय टीम ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया. इसके साथ ही टीम ने छठवीं बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी की बदौलत टूर्नामेंट में अभी जिंदा है. टीम का पूरा फोकस अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में है.
बता दें साल 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट के 9 संस्करण खेले जा चुके हैं और यह टूर्नामेंट का दसवां संस्करण है. जिसमें भारत ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है.
अगर टी20 विश्व कप में भारत के सफर की बात करें तो भारत ने इस साल को मिलाकर कुछ छठवीं बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की है. बता दें भारत ने 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इनमें से तीन बार टीम फाइनल तक पहुंची और दो बार खिताब अपने नाम किया. यह उपलब्धि बताती है कि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारत एक मजबूत टीम है.
बता दें आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज साल 2007 में हुआ था और उसी संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप भी जीता था. इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया था.
2007 के बाद भारत 2014 में फाइनल तक पहुंचा, लेकिन टीम को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा. वही कहानी 2016 में भी देखने को मिली जब भारत ने घरेलू मैदान पर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, पर वेस्टइंडीज ने भारत को सेमीफाइनल में मात देकर टीम को वहीं रोक दिया. 2022 की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन इंग्लैंड से हार गई.
हालांकि इन तीन निराशाओं के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने साल 2024 में वापसी की और दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर अपना दूसरा खिताब जीता.
अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने फिर से अंतिम चार में जगह बनाई है. जिसमें भारत की 5 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ंत होगी. इस मुकाबले में भारत इंग्लैंड से साल 2022 की हार का बदला ले सकता है.
टीम पूरी कोशिश करेंगी कि वह लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करके इतिहास रच पाए.