menu-icon
India Daily

Don 3: प्रियंका चोपड़ा को कियारा आडवाणी ने किया रिप्लेस, रणवीर सिंह संग बड़े पर्दे पर करेंगी रोमांस

Don 3: अब फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह आज डॉन-3 को लेकर कोई नया अनाउंसमेंट कर सकते हैं.

India Daily Live
Don 3: प्रियंका चोपड़ा को कियारा आडवाणी ने किया रिप्लेस, रणवीर सिंह संग बड़े पर्दे पर करेंगी रोमांस

नई दिल्ली: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म डॉन-3 का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में शाहरुख खान को रिप्लेस कर इसमें रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं. अब इस खबर को सुनने के बाद जहां शाहरुख खान के फैंस नाराज थे वहीं रणवीर सिंह के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे.

farhan
 

डॉन-3

अब फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह आज डॉन-3 को लेकर कोई नया अनाउंसमेंट कर सकते हैं. अटकलें थी कि फरहान इसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से कैमियो करवा सकते हैं. 

आपको बता दें कि फरहान के इस पोस्ट को देखकर जहां कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि रणवीर सिंह का लुक सामने आएगा. वहीं कुछ का कहना है कि इसका टीजर शेयर करेंगे. हालांकि, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ फैंस कह रहे हैं कि बिना एसआरके के डॉन 3 अधूरी है.

आपको बता दें कि अब  फरहान अख्तर ने वो अनाउंसमेंट कर दी हैं. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म डॉन 3 में कियारा आडवाणी(Kiara Advani) की एंट्री हो चुकी है जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि पहली बार कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे.

कुछ एसआरके को लेकर एडिट वीडियो बना रहे हैं जिसमें वह रणवीर सिंह की जगह शाहरुख का वीडियो लगा रहे हैं. वैसे खबरों की मानें तो शाहरुख खान ने ही डॉन-3 के लिए मना किया तब फरहान ने रणबीर कपूर से बात की. हालांकि, रणबीर कपूर के मना करने के बाद यह फिल्म रणवीर सिंह की झोली में जा गिरी.