menu-icon
India Daily

धुरंधर के 'हमजा' ने 'चौधरी असलम' उड़ाया गर्दा, 'आरी आरी' गाने पर संजय दत्त और रणवीर सिंह का वीडियो वायरल

रणवीर सिंह और संजय दत्त का एक पार्टी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों आरी आरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. धुरंधर द रिवेंज की सफलता के बीच यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
धुरंधर के 'हमजा' ने 'चौधरी असलम' उड़ाया गर्दा, 'आरी आरी' गाने पर संजय दत्त और रणवीर सिंह का वीडियो वायरल
Courtesy: Instagram

मुंबई: धुरंधर द रिवेंज की जबरदस्त सफलता अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म की शानदार कमाई और पॉपुलैरिटी के बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें इसके दो बड़े स्टार एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में रणवीर सिंह और संजय दत्त मुंबई में एक हाई प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में शामिल हुए. यह पार्टी बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की गई थी. इस पार्टी में दोनों सितारों ने अपनी मौजूदगी से माहौल को और खास बना दिया.

आरी आरी गाने पर थिरके रणवीर और संजय

पार्टी के दौरान जैसे ही फिल्म का हिट गाना आरी आरी बजा, रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए. वह स्टेज पर पहुंचे और माइक लेकर गाने का रैप लिप सिंक करने लगे. इस दौरान संजय दत्त भी उनके साथ स्टेज पर मौजूद थे और पूरे जोश के साथ उस पल को एंजॉय कर रहे थे. दोनों की यह मस्ती भरी परफॉर्मेंस देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Saraiya (@rohitsaraiya.official)

वीडियो सामने आने के बाद फैंस दोनों की केमिस्ट्री और दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए. किसी ने संजय दत्त को रणवीर का ख्याल रखने वाला बताया, तो किसी ने उन्हें माता पिता जैसा सपोर्टिव बताया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

फिल्म में दोनों के दमदार किरदार

धुरंधर द रिवेंज में रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आए हैं, जो हमजा अली मजारी के नाम से दुश्मनों के बीच घुस जाता है. वहीं संजय दत्त ने एक दमदार किरदार निभाया है, जो कहानी को और भी मजबूत बनाता है.

फिल्म का आरी आरी गाना पहले ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है. इस गाने को कई सिंगर्स ने मिलकर गाया है और इसका म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है. गाने की एनर्जी और बीट्स ने इसे पार्टी एंथम बना दिया है.