menu-icon
India Daily

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, अब तक बेच डाले 1.3 करोड़ टिकट

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. वैश्विक स्तर पर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के बाद यह फिल्म अब BookMyShow पर सबसे अधिक बिकने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

antima
Edited By: Antima Pal
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, अब तक बेच डाले 1.3 करोड़ टिकट
Courtesy: x

मुंबई: आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने अब एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. BookMyShow पर यह अब तक की सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

'धुरंधर' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने प्लेटफॉर्म पर 1.3 करोड़ से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. इस उपलब्धि के साथ 'धुरंधर' ने पिछले साल विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने लगभग 1.25 करोड़ टिकट बेचे थे. अब 'धुरंधर' हिंदी फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है. फिल्म ने दुनिया भर में 1,100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 1,300 करोड़ तक पहुंच चुका है.

अब तक बेच डाले 1.3 करोड़ टिकट

OTT पर Netflix पर रिलीज होने के बाद भी थिएटरों में इसका रन जारी है, जो दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है. BookMyShow के COO (सिनेमाज) आशीष सक्सेना ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि धुरंधर भारतीय थिएटरिकल एग्जिबिशन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई है. इसने दर्शकों का भरोसा जीता है और बड़े पर्दे पर आने की चाहत को बढ़ाया है.

शाहरुख खान की 'जवान' तीसरे नंबर पर

टॉप 5 में अन्य फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान की 'जवान' तीसरे नंबर पर है, जिसने 1.24 करोड़ टिकट बेचे. वहीं 'स्त्री 2' भी 1 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल है, लेकिन धुरंधर ने सबको पीछे छोड़ दिया. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. 

आदित्य धर की यह फिल्म एक्शन, थ्रिल और इमोशन का शानदार मिश्रण है, जिसने दर्शकों को थिएटरों की ओर खींचा. 'धुरंधर' का यह सफर बताता है कि अच्छी कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और सही मार्केटिंग से बॉलीवुड फिर से बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. फिल्म अभी भी थिएटरों में चल रही है और नए रिकॉर्ड बनाने की राह पर है. बॉलीवुड के लिए यह साल यादगार साबित हो रहा है.