होली पर नहीं रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, सामने आई रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की नई तारीख
रणवीर सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है. जी हां जो लोग 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो कि आज रिलीज होने वाला था. अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा. क्योंकि ट्रेलर की तारीख आगे बढ़ा दी गई है.
मुंबई: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज डेट लेकर काफी चर्चा हो रही है. पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ट्रेलर होली (3 मार्च 2026) के आसपास आएगा, लेकिन अब डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे पोस्टपोन कर दिया है. लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक ट्रेलर अब 6 मार्च 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा. यह फैसला VFX और साउंड मिक्सिंग को परफेक्ट करने के लिए लिया गया है.
रणवीर सिंह के फैंस को झटका
आदित्य धर चाहते हैं कि ट्रेलर में दिखने वाले एक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स पीक लेवल पर हों. फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के साथ फाइनल साउंड मिक्सिंग पूरी होने के बाद ही ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. मेकर्स ने होली और ICC T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसे फेस्टिवल डिस्ट्रैक्शन से बचने के लिए यह स्ट्रैटेजिक डिले चुना है.
होली पर नहीं रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
फिल्म 19 मार्च 2026 को ग्लोबल थिएटर्स में रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ क्लैश करेगी. यह यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला होगा. पहले पार्ट 'धुरंधर' ने 2025 में रिकॉर्ड तोड़े थे, अब सीक्वल में और बड़ा स्केल है.
4 घंटे लंबी होगी फिल्म
ट्रेलर में फास्ट-पेस्ड एक्सपियनेज सीन दिखाए जाएंगे, जहां हमजा (रणवीर सिंह) कराची क्राइम सिंडिकेट में घुसपैठ करता है. यह लगभग 4 घंटे (235 मिनट) लंबी फिल्म होगी, जो हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में शुमार हो सकती है. बड़े स्टार कास्ट में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अन्य शामिल हैं.
ट्रेलर रिलीज के बाद एडवांस बुकिंग शुरू होगी, जो पहले से ही अमेरिका में अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है. मेकर्स जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने साइलेंस बनाए रखा है, लेकिन अब ट्रेलर के साथ प्रमोशन तेज होगा. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ट्रेलर में रणवीर का 'बीस्ट मोड' और स्पाई सागा का अगला चैप्टर कैसा दिखेगा. अगर ट्रेलर हिट हुआ, तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस जर्नी और मजबूत होगा. कुल मिलाकर यह स्पाई एक्शन थ्रिलर डुओलॉजी का फाइनल पार्ट बड़ा धमाका करने को तैयार है.