रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव! दिवाली नहीं इस तारीख को होगी रिलीज
'रामायण' की रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट आया है. फिल्म अब दिवाली 2026 पर नहीं, बल्कि उससे एक हफ्ते पहले 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट आया है. फिल्म अब दिवाली 2026 पर नहीं, बल्कि उससे एक हफ्ते पहले 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी. इसके अलावा यश और सुनील देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव!
फिल्म को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्सुकता है. सूत्रों के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा चाहते हैं कि फिल्म दिवाली से पहले रिलीज हो जाए. उनका प्लान है कि फिल्म पहले हफ्ते अच्छा बिजनेस करे और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए दूसरा हफ्ता और भी मजबूत रहे. दिवाली के दौरान फिल्म का कारोबार अपने पीक पर पहुंचे, यही रणनीति है. इसलिए 30 अक्टूबर की तारीख पर विचार चल रहा है.
सूत्र ने बताया- 'नमित मल्होत्रा फिल्म को दिवाली से पहले रिलीज करके बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं.' फिलहाल फिल्म की डिस्ट्रीब्यूशन डील फाइनल होने के बाद ही नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.
Also Read
इस साल की शुरुआत में फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक जारी किया था. इस लुक को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. कुछ लोगों ने इसे पसंद किया तो कुछ ने इसे लेकर सवाल भी उठाए. अब सबकी नजर फिल्म के ट्रेलर पर टिकी हुई है.
साई पल्लवी का जन्मदिन
इस महीने 9 मई को साई पल्लवी ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया. फैन्स को उम्मीद थी कि उनके जन्मदिन पर फिल्म की टीम सीता का पहला लुक जारी करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. 'रामायण' को भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनाई जा रही भव्य फिल्म बताया जा रहा है. भव्य सेट, शानदार वीएफएक्स और बड़े कलाकारों के कारण यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है.
फिल्म के प्रोडक्शन की क्वालिटी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह दर्शकों को पूरी तरह मनोरंजन के साथ-साथ सिनेमाई अनुभव भी देगी. अभी तक फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है. बाकी काम भी तेजी से चल रहा है. अगर 30 अक्टूबर की डेट फाइनल होती है तो दिवाली से पहले रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉलीवुड के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है. दर्शक अब जल्द से जल्द फिल्म का ट्रेलर और आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं.