रणबीर कपूर को 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च से पहले हुआ खतरनाक इन्फेक्शन, जानें अब कैसी है हालत?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है. इस भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है. लेकिन इवेंट से ठीक पहले रणबीर कपूर की तबीयत बिगड़ गई है.
Ramayana Trailer Launch Event: बॉलीवुड के दिलदार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है. इस भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है. लेकिन इवेंट से ठीक पहले रणबीर कपूर की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें कंजंक्टिवाइटिस (आंखों का इन्फेक्शन) हो गया है, जिसकी वजह से उनके इवेंट में आने को लेकर चिंता जताई जा रही थी.
हालांकि अच्छी खबर यह है कि रणबीर इस इन्फेक्शन के बावजूद दिल्ली में होने वाले बड़े इवेंट में जरूर शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म के प्रति कमिटमेंट दिखाते हुए कार्यक्रम को स्थगित नहीं किया.
क्या कहते हैं सूत्र?
एक करीबी सूत्र ने बताया कि सबसे पहले रणबीर की छोटी बेटी राहा कपूर को यह इन्फेक्शन हुआ. बच्ची की देखभाल करते समय रणबीर भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए. कंजंक्टिवाइटिस काफी संक्रामक होता है, इसलिए एक्टर काफी सतर्क हैं. इवेंट में रणबीर काले चश्मा लगाकर नजर आएंगे, ताकि आंखों की सुरक्षा बनी रहे और इन्फेक्शन दूसरों तक न फैले.
Also Read
रणबीर इस समय 'रामायण' को लेकर पूरी तरह फोकस्ड हैं. फिल्म में भगवान राम का रोल निभा रहे रणबीर कपूर के लुक और परफॉर्मेंस को लेकर पहले से ही चर्चाएं जोरों पर हैं. निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस फिल्म में सारा अली खान, यश, सैफ अली खान और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
दिल्ली में होगा धमाकेदार इवेंट
ट्रेलर लॉन्च का यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. इसे साल के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. फिल्म की पूरी टीम, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और मुख्य कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 'रामायण: पार्ट 1' ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों को फिल्म का पहला झलक मिलेगा, जिसका इंतजार पूरे देश को है.
रणबीर कपूर पिता बनने के बाद अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभा रहे हैं. राहा की देखभाल के चलते उन्हें यह इन्फेक्शन लगा, लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट के आगे उन्होंने अपनी तकलीफ को नहीं आने दिया. यह बात उनके फैंस के लिए भी काफी प्रेरणादायक है.
फिलहाल रणबीर जल्द से जल्द ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक जरूरी दवाइयां ले रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि 24 जुलाई को दिल्ली का यह इवेंट यादगार बनेगा और रणबीर पूरे जोश के साथ ट्रेलर लॉन्च में नजर आएंगे. 'रामायण' को लेकर उत्साह चरम पर है. भव्य विजुअल्स, शानदार कास्ट और रणबीर का राम अवतार – सब कुछ मिलकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की ओर इशारा कर रहा है.