Asian Games 2026

Ramayana BTS: भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने बहाया पसीना, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिखाई खास झलक

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की BTS झलक जारी की. वीडियो में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर की तैयारी, ट्रेनिंग, लुक और इस भूमिका के प्रति उनकी जिम्मेदारी दिखाई गई है.

X
Ashutosh Rai

रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फैंस को फिल्म के पीछे की दुनिया दिखाई. BTS वीडियो में रणबीर के ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर एक्शन ट्रेनिंग तक की झलक है. साथ ही, कलाकारों ने उनकी कास्टिंग पर अपनी राय भी दी.

भगवान राम बनने के लिए रणबीर की तैयारी

BTS वीडियो में दिखाया गया है कि रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार के लिए काफी तैयारी की है. उन्होंने इसे सामान्य फिल्मी भूमिका की तरह नहीं लिया. रणबीर ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है. फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी कहा कि ऐसी कहानी के लिए सही कलाकार चुनना बेहद जरूरी है, रामायण करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी है. वीडियो में रणबीर की ट्रेनिंग और किरदार के लिए किए गए बदलावों की झलक भी मिलती है.

साई, अरुण और रवि ने रणबीर को लेकर क्या कहा?

वीडियो में साई पल्लवी, अरुण गोविल और रवि दुबे ने रणबीर के राम बनने पर बात की. साई पल्लवी ने कहा कि बचपन से उनके मन में भगवान राम की एक खास तस्वीर रही है और रणबीर को देखकर उन्हें वही छवि याद आई. अरुण गोविल दशरथ और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं. BTS में कलाकारों के लुक और अहम सीन की शूटिंग भी दिखाई गई है.



इंटरनेशनल टीम ने भी की खास तैयारी

‘रामायण’ को बड़े स्तर पर बनाने के लिए भारतीय कलाकारों के साथ इंटरनेशनल टैलेंट भी जोड़ा गया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के विजन के तहत एक्शन और स्टंट टीम ने फिल्म के मुश्किल सीन तैयार किए हैं. मशहूर एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी ने रणबीर को एक्शन की ट्रेनिंग दी. फिल्म में रणबीर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज होगी.