menu-icon
India Daily

'सलमान खान को टच करके दिखाओ...' राखी सावंत ने गुस्से में दे डाली खुली धमकी; वीडियो वायरल

राखी सावंत ने डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने FWICE पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग रणवीर से जलते हैं और सलमान खान को छूने की हिम्मत नहीं कर सकते.

babli
Edited By: Babli Rautela
'सलमान खान को टच करके दिखाओ...' राखी सावंत ने गुस्से में दे डाली खुली धमकी; वीडियो वायरल
Courtesy: Social Media

मुंबई: रणवीर सिंह और फिल्म डॉन 3 को लेकर इन दिनों बॉलीवुड में काफी चर्चा चल रही है. इसी बीच एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन देकर मामला और गरमा दिया है. मुंबई में पैपराजी से बातचीत करते हुए राखी सावंत ने FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोग रणवीर सिंह की सफलता से जलते हैं और उन्हें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है.

रणवीर सिंह के समर्थन में खुलकर आई राखी सावंत

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत ने कहा कि रणवीर सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है. उन्होंने कहा कि रणवीर और दीपिका पादुकोण दोनों ने अपने दम पर नाम कमाया है. राखी ने गुस्से में कहा कि अगर किसी में ताकत है तो वह सलमान खान को बन करके दिखाए. उन्होंने दावा किया कि सलमान खान ऐसे लोगों को जवाब देना अच्छी तरह जानते हैं.

सलमान खान का नाम लेकर दी चुनौती

राखी सावंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि अगर दम है तो सलमान खान को टच करके दिखाओ. उन्होंने कहा कि FWICE के लोग रणवीर सिंह से इसलिए जलते हैं क्योंकि उन्होंने लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं. राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग राखी के बयान का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स इसे ओवर ड्रामा बता रहे हैं.

फरहान अख्तर पर भी साधा निशाना

राखी सावंत ने इस दौरान फरहान अख्तर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर को रणवीर सिंह के नाम से पब्लिसिटी मिल रही है. राखी ने कहा कि फरहान अपनी फिल्मों से उतनी चर्चा में नहीं आए जितना अब रणवीर के नाम की वजह से दिखाई दे रहे हैं. हालांकि राखी के इस बयान पर अभी तक फरहान अख्तर की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.