'मैं अपनी चमड़ी के जूते बनाकर पहनाऊं तो भी कम होगा', किस एक्टर के गुणगान गा रही हैं राखी सावंत?

राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह सोशल मीडिया पर छाई रहती है. आए दिन एक्ट्रेस के बयानों के वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. इस बीच राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान खान को मसीहा बताती दिख रही है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: 'बिग बॉस' से मशहूर हुईं राखी सावंत ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान को अपना 'मसीहा' बताया है. उन्होंने कहा कि जब भी उनका करियर नीचे गिरा सलमान खान ने आगे बढ़कर उनकी मदद की है. राखी ने यह भी बताया कि जब उनकी मां अस्पताल में भर्ती थीं तब भी सलमान उनके साथ खड़े रहे और उस मुश्किल दौर में उन्होंने आर्थिक रूप से भी उनकी मदद की. 'अनफिल्टर्ड विद एजाज खान' शो में इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा कि, 'मेरे लिए अगर इस धरती पर कोई मसीहा है, तो वो सलमान भाई हैं.' फिर उन्होंने याद किया कि जब उनकी मां अस्पताल में भर्ती थीं तब सलमान ने कैसे उनका साथ दिया था. 

राखी सांवत ने सलमान खान को बताया 'मसीहा'

राखी ने दावा किया कि सलमान ने उनकी मां के अस्पताल के 2-3 करोड़ रुपये के बिल चुकाने में मदद की थी. यहां तक कि उनकी मां के इलाज के लिए अमेरिका से एक डॉक्टर का भी इंतजाम किया था. सलमान खान ने उनके लिए जो कुछ भी किया उसे याद करते हुए राखी ने कहा, 'मैं तो घुटनों पर आकर उन्हें थैंक यू बोला. मरते दम तक मैं सलमान भाई को जितना भी थैंक यू बोलूं उतना कम है.' होस्ट एजाज खान ने भी अपने करियर में कई बार सलमान से मिली मदद के बारे में बात की. एक बार फिर सलमान को धन्यवाद देते हुए राखी ने कहा, 'अगर मैं अपनी चमड़ी के जूते बनाकर भी उन्हें पहनाऊं तो भी वह कम होगा.' उन्होंने आगे बताया कि जब भी उनके करियर में गिरावट आई तो सलमान उन्हें 'बिग बॉस' में ले आए ताकि उनका करियर फिर से पटरी पर आ सके. 

राखी सावंत का करियर

राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-मोटो किरदारों से की और डांस नंबरों से की थी. 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें खूब शोहरत मिली. इसके अलावा फिल्म 'मस्ती' के अपने हिट गाने 'परदेसिया' से उन्होंने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा और बाद में अपनी बिंदास पर्सनैलिटी और विवादित बयानों के लिए जानी जाने लगीं. राखी ने इसके बाद कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया, जिनमें 'बिग बॉस', 'नच बलिए', 'राखी का स्वयंवर' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' शामिल हैं. उनकी सबसे बड़ी सफलता 'बिग बॉस' के जरिए मिली जहां उनके मनोरंजक स्वभाव और बेबाक अंदाज ने उन्हें इस शो के इतिहास के सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक बना दिया.