menu-icon
India Daily

Raja Shivaji vs Ek Din Collection Day 1: 'एक दिन' के सामने 'राजा शिवाजी' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन पड़ा भारी?

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना ली. वहीं दूसरी तरफ साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की शुरुआत धीमी रही.

babli
Edited By: Babli Rautela
Raja Shivaji vs Ek Din Collection Day 1: 'एक दिन' के सामने 'राजा शिवाजी' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन पड़ा भारी?
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर जब दो बड़ी फिल्में आमने सामने आती हैं, तो मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाता है. इस बार टक्कर थी 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' के बीच. एक तरफ इतिहास और वीरता की कहानी थी, तो वहीं दूसरी तरफ रोमांस और इमोशन का मेल. लेकिन पहले दिन के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि दर्शकों का झुकाव किस फिल्म की ओर ज्यादा रहा.

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 11.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी. हिंदी वर्जन से करीब 3.35 करोड़ और मराठी वर्जन से 8 करोड़ का कलेक्शन आया. कुल मिलाकर फिल्म का इंडिया ग्रॉस करीब 13.51 करोड़ तक पहुंच गया. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसने इसकी कमाई को और मजबूत बनाया.

कहानी और स्टार पावर का मिला फायदा

राजा शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म है, जो दर्शकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. इसके साथ ही फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी चर्चा में रहा, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी. इसके अलावा जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी जैसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने भी फिल्म को मजबूत बनाया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

बॉक्स ऑफिस पर 'एक दिन' की धीमी शुरुआत

दूसरी तरफ 'एक दिन' पहले दिन दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई. साई पल्लवी और जुनैद खान की इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कुल मिलाकर इसका इंडिया ग्रॉस लगभग 1.20 करोड़ तक ही पहुंच पाया, जो उम्मीद से काफी कम है.

'एक दिन' से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है, जिसको लेकर पहले काफी चर्चा थी. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. कई दर्शकों ने इसे उम्मीद से कमजोर बताया. हालांकि साई पल्लवी अब आगे बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी, जहां वह सीता का किरदार निभाने वाली हैं.