menu-icon
India Daily

Raakh Announcement: 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया अब बनेंगे पुलिस ऑफिसर, अली फजल की क्राइम थ्रिलर 'राख' का ऐलान

प्राइम वीडियो ने अपनी नई वेब सीरीज 'राख' की अनाउसमेंट कर दी है, जो एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर होने वाली है. इस सीरीज में दमदार अभिनेता अली फजल और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ अभिनेता आमिर बशीर भी अहम किरदार में दिखेंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
Raakh Announcement: 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया अब बनेंगे पुलिस ऑफिसर, अली फजल की क्राइम थ्रिलर 'राख' का ऐलान
Courtesy: social media

Raakh Announcement: प्राइम वीडियो ने अपनी नई वेब सीरीज 'राख' की अनाउसमेंट कर दी है, जो एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर होने वाली है. इस सीरीज में दमदार अभिनेता अली फजल और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ अभिनेता आमिर बशीर भी अहम किरदार में दिखेंगे. यह सीरीज दर्शकों को एक नई कहानी और जबरदस्त ड्रामा का अनुभव देने के लिए तैयार है.

अली फजल का नया अवतार

अली फजल, जिन्हें दर्शकों ने 'मिर्जापुर' में गुड्डू भैया के किरदार में खूब पसंद किया, इस बार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. यह किरदार उनके पिछले रोल्स से बिल्कुल अलग होने वाला है. अली की दमदार एक्टिंग और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा से दर्शकों को इंप्रेस करती रही है और अब फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

सोनाली बेंद्रे की वापसी

सोनाली बेंद्रे, जो अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, इस सीरीज के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं. उनकी मौजूदगी इस सीरीज को और भी खास बनाती है. सोनाली का किरदार भी दमदार और रहस्यमयी होने की उम्मीद है, जो कहानी में नया मोड़ लाएगा. इसके अलावा आमिर बशीर, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, इस सीरीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. 

क्या है 'राख' की कहानी?

हालांकि प्राइम वीडियो ने अभी कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह एक क्राइम थ्रिलर है, जो रहस्य, एक्शन और ड्रामे से भरपूर होगी. सीरीज का नाम 'राख' अपने आप में एक गहरे राज का संकेत देता है. दर्शकों को एक ऐसी कहानी की उम्मीद है, जो उन्हें शुरू से अंत तक बांधे रखे. प्राइम वीडियो ने अभी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं.