menu-icon
India Daily

'प्रीतम एंड पेड्रो' का धांसू ट्रेलर रिलीज, अरशद वारसी और विक्रांत मैसी का दिखा जबरदस्त कॉम्बिनेशन

ट्रेलर में अरशद वारसी पुलिस अधिकारी 'प्रीतम' के रोल में नजर आ रहे हैं. गोवा में तैनात प्रीतम का अचानक साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में ट्रांसफर हो जाता है. एक नेता के बेटे का किडनैपिंग हो जाता है और फिरौती मांगने वाले अपराधी हाई-टेक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में प्रीतम को एक हैकर 'पेड्रो' की मदद लेनी पड़ती है. पेड्रो का रोल निभा रहे हैं वीर हिरानी.

antima
Edited By: Antima Pal
'प्रीतम एंड पेड्रो' का धांसू ट्रेलर रिलीज, अरशद वारसी और विक्रांत मैसी का दिखा जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Courtesy: X

Pritam and Pedro Series Trailer: राजकुमार हिरानी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का नया धमाका ला रहे हैं. उनकी नई वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर देखते ही दर्शक उत्साहित हो गए हैं क्योंकि इसमें कॉमेडी, सस्पेंस और साइबर क्राइम का रोचक मिश्रण दिख रहा है.

'प्रीतम एंड पेड्रो' का धांसू ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर में अरशद वारसी पुलिस अधिकारी 'प्रीतम' के रोल में नजर आ रहे हैं. गोवा में तैनात प्रीतम का अचानक साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में ट्रांसफर हो जाता है. एक नेता के बेटे का किडनैपिंग हो जाता है और फिरौती मांगने वाले अपराधी हाई-टेक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में प्रीतम को एक हैकर 'पेड्रो' की मदद लेनी पड़ती है. पेड्रो का रोल निभा रहे हैं वीर हिरानी.

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

ट्रेलर की सबसे बड़ी खास बात विक्रांत मासी का विलेन रोल है. आमतौर पर पॉजिटिव और इमोशनल रोल करने वाले विक्रांत इस बार दर्शकों को चौंकाने वाले अवतार में दिख रहे हैं. उनके रोल को देखकर फैन्स काफी हैरान हैं.

कॉमेडी के साथ सस्पेंस का तड़का

राजकुमार हिरानी की सीरीज में हमेशा की तरह ह्यूमर और दिलचस्प कहानी का मेल दिख रहा है. अरशद वारसी अपनी कॉमेडी टाइमिंग से ट्रेलर में जमकर हंसाते हैं, वहीं साइबर क्राइम की हाई-टेक दुनिया दर्शकों को रोमांचित भी कर रही है. 

सीरीज में अरशद वारसी और वीर हिरानी के अलावा कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. मोना सिंह, बोमन ईरानी, सत्यदीप मिश्रा और श्रुति मराठे अहम भूमिकाओं में हैं. इन सभी कलाकारों का साथ इस सीरीज को और मजबूत बना रहा है.

कब और कहां देखें?

'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई 2026 को Jio Hotstar पर रिलीज होगी. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा छा गई है. लोग अरशद वारसी के नए अवतार और विक्रांत मैसी के विलेन रोल को लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं. राजकुमार हिरानी फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं.

'मुन्ना भाई' और '3 इडियट्स' जैसे सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर की यह सीरीज उनके फैंस के लिए खास होने वाली है. ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि सीरीज में हंसी के साथ-साथ रोचक ट्विस्ट भी भरपूर होंगे. पूरी सीरीज कितनी मजेदार होगी, यह तो 3 जुलाई को ही पता चलेगा, लेकिन ट्रेलर ने उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं.