Poonam Pandey Controversy: पूनम पांडे ने एक बार फिर अपने बयान से चर्चा छेड़ दी है. अभिनेत्री ने अपने इरोटिक वीडियो को सोशल सर्विस बताया है और कहा है कि भारत में वैश्यावृत्ति को कानूनी बना देना चाहिए.
पूनम पांडे ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि आजकल लोग बहुत तनाव में रहते हैं. खासकर पुरुषों में तनाव और फ्रस्ट्रेशन बहुत ज्यादा है. अगर उनका कोई एक वीडियो किसी को शांत करने में मदद करता है तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके वीडियो भारत और पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी सेवा कर रहे हैं. पूनम ने आगे बताया कि उनके वीडियो अच्छे तरीके से शूट किए गए हैं. वे मानती हैं कि इससे अपराध की दर कम हो सकती है. उनका मानना है कि अगर वैश्यावृत्ति को कानूनी रूप दे दिया जाए तो महिलाओं के खिलाफ अपराध भी कम होंगे.
पूनम पांडे ने अपने खुद के कंटेट को बताया सोशल सर्विस.#PoonamPandey #SocialService #EntertainmentNews #BollywoodNews #ViralNews #TrendingNews #IndiaDaily24x7 @iPoonampandey
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) September 5, 2026
Video Credit: @choga_don pic.twitter.com/DlhdPA3deG
उन्होंने कहा कि लोग उनकी बात समझ नहीं पाते. कई पुरुष फ्रस्ट्रेटेड रहते हैं और उनके वीडियो किसी न किसी स्तर पर मददगार साबित हो रहे हैं. पूनम ने यह भी बताया कि उन्हें अपने कंटेंट को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ती है. कई लोग उनका मजाक उड़ाते हैं. यहां तक कि कुछ दोस्त और सेलिब्रिटी परिचित भी चुटकुले कसते हैं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वे खुद भी उनके वीडियो देखते हैं.
पूनम पांडे आखिरी बार 2022 के रियलिटी शो लॉक अप में नजर आई थीं, जिसकी होस्ट कंगना रनौत थीं. उस समय भी वे चर्चा में रहीं थीं. अब फिर से उनके बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं.
पूनम का कहना है कि वे सिर्फ सच्चाई बोल रही हैं. तनाव भरी जिंदगी में अगर उनका कंटेंट किसी को राहत देता है तो उसे सामाजिक सेवा ही माना जाना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि अपराध कम करने के लिए वैश्यावृत्ति को कानूनी दर्जा देना जरूरी है.