'मुझे किसी आदमी की जरूरत...' तो इसलिए शादी नहीं करना चाहतीं सारा अली खान
इंटरव्यू में सारा ने अपनी सोच साफ की कि उन्हें किसी आदमी की जरूरत महसूस नहीं होती क्योंकि वह खुद में पूरी हैं. सारा ने बताया कि उनके कई दोस्त और सहयोगी अब अपना जीवनसाथी ढूंढ चुके हैं, लेकिन वह अभी करियर और अपनी पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करना चाहती हैं.
मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री सारा अली खान ने शादी और रिलेशनशिप को लेकर अपना खुलकर बयान दिया है. 30 साल की सारा अभी भी सिंगल हैं और उन्होंने कहा है कि वह जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहतीं. इंटरव्यू में सारा ने अपनी सोच साफ की कि उन्हें किसी आदमी की जरूरत महसूस नहीं होती क्योंकि वह खुद में पूरी हैं.
तो इसलिए शादी नहीं करना चाहतीं सारा अली खान
सारा ने बताया कि उनके कई दोस्त और सहयोगी अब अपना जीवनसाथी ढूंढ चुके हैं, लेकिन वह अभी करियर और अपनी पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करना चाहती हैं. उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि मैं खुद को पूरा करने के लिए किसी की तलाश में नहीं हूं. मेरे पास वो सब है जिससे मैं खुश और ठीक रह सकती हूं.'
'शादी कोई जल्दबाजी वाला फैसला नहीं'
अपने पिछले रिलेशनशिप की चर्चाओं पर सारा ने कहा कि उन्होंने कार्तिक आर्यन और शुभमन गिल समेत कई लोगों के साथ लिंकअप की खबरें सुनी हैं, लेकिन वह इन मामलों पर ज्यादा कुछ नहीं कहतीं. सारा का मानना है कि शादी कोई जल्दबाजी वाला फैसला नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा- 'आप अपने अनुभव और आसपास देखी शादियों से सीखते हैं. कई शादियां गलत भी हो जाती हैं. इसलिए बेहतर है कि सही इंसान का इंतजार करें.'
घर का माहौल भी जिम्मेदार
सारा ने यह भी बताया कि उनके घर का माहौल भी उन्हें शादी के प्रति सतर्क बनाता है. उन्होंने देखा है कि हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, इसलिए वह बिना किसी प्रेशर के अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं. सारा खुद को 'ग्रीन फ्लैग' बताते हुए कहती हैं कि वह पेशेंस और सही समय पर विश्वास रखती हैं.
करियर पर फोकस
बॉलीवुड में 8 साल से ज्यादा का सफर तय कर चुकी सारा फिलहाल अपनी फिल्मों और ब्रांड प्रोजेक्ट्स पर पूरा ध्यान दे रही हैं. उन्होंने साफ कहा कि जब सही समय और सही इंसान आएगा, तभी शादी के बारे में सोचेंगी. अभी तो वह अपनी खुशी और स्वतंत्रता का पूरा मजा ले रही हैं. सारा अली खान का यह खुला इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.