menu-icon
India Daily

Mirzapur के कालीन भैया साल में 2 बार क्यों मनाते हैं अपना बर्थडे? ये है खास वजह

पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और जबरदस्त एक्टिंग के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. मिर्ज़ापुर सीरीज में कालीन भैया का किरदार निभाकर उन्होंने करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया है. हाल ही में उनकी जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार खुलासा सामने आया है.

antima
Edited By: Antima Pal
Mirzapur के कालीन भैया साल में 2 बार क्यों मनाते हैं अपना बर्थडे? ये है खास वजह
Courtesy: Pinterest

Pankaj Tripathi Birthday: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और जबरदस्त एक्टिंग के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. मिर्ज़ापुर सीरीज में कालीन भैया का किरदार निभाकर उन्होंने करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया है. हाल ही में उनकी जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार खुलासा सामने आया है. पंकज त्रिपाठी हर साल अपना जन्मदिन दो बार मनाते हैं. उन्होंने खुद बताया कि इसके पीछे स्कूल के कागजात और असल तारीख का फर्क है.

कालीन भैया साल में 2 बार क्यों मनाते हैं अपना बर्थडे?

पंकज त्रिपाठी के आधिकारिक दस्तावेजों में जन्म की तारीख 5 सितंबर दर्ज है. लेकिन परिवार के अनुसार उनका असली जन्मदिन 28 सितंबर को पड़ता है. जब वे छोटे थे और स्कूल में दाखिला लिया जा रहा था, तब परिवार और अध्यापकों ने 5 सितंबर की तारीख लिखवा दी थी. तब से यह दोहरी तारीख उनके जीवन का हिस्सा बन गई. आज भी ऑफिशियल तौर पर 5 सितंबर को ही उनका बर्थडे माना जाता है. इसी दिन सोशल मीडिया पर फैन्स की तरफ से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो जाता है.

ये है खास वजह

वहीं 28 सितंबर को पंकज त्रिपाठी का परिवार असली जन्मदिन मनाता है. इस दिन घर का माहौल पूरी तरह निजी रहता है. परिवार के सदस्य एक साथ बैठते हैं, पुरानी यादें ताजा करते हैं और खास पल बिताते हैं. पंकज खुद मानते हैं कि दुनिया भले ही 5 सितंबर को बधाई दे, लेकिन उनका दिल 28 सितंबर को ही अपना असली बर्थडे महसूस करता है. यह बात उनकी सादगी और परिवार से जुड़े होने को दिखाती है.

करियर की बात करें तो पंकज त्रिपाठी इन दिनों भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में अली फजल के साथ उनकी फिल्म 'मिर्ज़ापुर द मूवी' रिलीज हुई है. 4 सितंबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है. सोशल मीडिया पर गुड्डू पंडित और कालीन भैया की वापसी की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.