menu-icon
India Daily

OTT पर फरवरी का आखिरी हफ्ता: जानें कौन सी फिल्में-सीरीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और जी5 पर देंगी दस्तक

फरवरी का आखिरी हफ्ता OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार रिलीज से भरा हुआ है. 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं. चाहे आप एक्शन, रोमांस, थ्रिलर या ड्रामा पसंद करें, इस हफ्ते कुछ न कुछ हर किसी के लिए है. आइए जानते हैं प्रमुख रिलीज क्या हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
OTT पर फरवरी का आखिरी हफ्ता: जानें कौन सी फिल्में-सीरीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और जी5 पर देंगी दस्तक
Courtesy: x

मुंबई: फरवरी का आखिरी हफ्ता OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार रिलीज से भरा हुआ है. 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं. चाहे आप एक्शन, रोमांस, थ्रिलर या ड्रामा पसंद करें, इस हफ्ते कुछ न कुछ हर किसी के लिए है. आइए जानते हैं प्रमुख रिलीज क्या हैं.

A Knight of the Seven Kingdoms: Finale (JioHotstar / 23 फरवरी 2026)

गेम ऑफ थ्रोन्स यूनिवर्स की ये स्पिन-ऑफ सीरीज का सीजन 1 फिनाले आज ही स्ट्रीम हो रहा है. एपिसोड 'The Morrow' में डंकन और एग की जर्नी का क्लाइमेक्स दिखेगा. फैंटसी और एक्शन लवर्स के लिए परफेक्ट एंडिंग.

The Bluff (Amazon Prime Video / 25 फरवरी 2026)

प्रियंका चोपड़ा जोनास की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म. 19वीं सदी के कैरेबियन में सेट, प्रियंका एक पूर्व पाइरेट 'ब्लडी मैरी' का रोल निभा रही हैं, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए पुराने दुश्मनों से लड़ती हैं. कार्ल अर्बन, टेमुएरा मॉरिसन जैसे स्टार्स साथ हैं. हाई-ऑक्टेन एक्शन और रिवेंज स्टोरी.

Bridgerton Season 4 Part 2 (Netflix / 26 फरवरी 2026)

ब्रिजर्टन फैमिली की रोमांटिक सागा जारी. बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी की फॉरबिडन लव स्टोरी का सेकंड पार्ट। पार्ट 1 के बाद फैंस इंतजार कर रहे थे – अब क्लाइमेक्स में रोमांस, ड्रामा और ट्विस्ट्स. रीजेंसी-एरा फैशन और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर

Ikkis (Amazon Prime Video / 26 फरवरी 2026)

अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म, जो पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब प्राइम वीडियो पर फ्री स्ट्रीमिंग। ये वॉर हीरो बायोपिक है, जिसमें अगस्त्य एक बहादुर सैनिक का किरदार निभा रहे हैं। धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत जैसे दिग्गज साथ हैं.

पैट्रियॉटिक और इमोशनल ड्रामा! One Battle After Another (JioHotstar / 26 फरवरी 2026)

लियोनार्डो डिकैप्रियो की ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म. पॉल थॉमस एंडरसन की डायरेक्टेड पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर, जिसमें लियो एक पूर्व रिवॉल्यूशनरी का रोल में हैं. शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो जैसे स्टार्स. 2025 की बेस्ट फिल्म्स में शुमार, अब OTT पर!

Accused (Netflix / 27 फरवरी 2026)

कोंकोना सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की साइकोलॉजिकल ड्रामा-थ्रिलर. एक रेनाउंड गायनेकोलॉजिस्ट पर गंभीर आरोप लगते हैं, जिससे उनकी लाइफ और मैरिज उलट-पुलट हो जाती है. पावर, परसेप्शन और जस्टिस की कहानी. इंटेंस और थॉट-प्रोवोकिंग. इसके अलावा Psycho Saiyaan (Amazon MX Player / 25 फरवरी), Ikk Kudi (Chaupal / 26 फरवरी) जैसी रीजनल फिल्में भी आ रही हैं. ये हफ्ता OTT पर वीकेंड बिंग-वॉच के लिए बेस्ट है. फैंस तैयार हो जाएं- नई स्टोरीज, स्टार पावर और ढेर सारा एंटरटेनमेंट.