West Bengal Assembly Election 2026

क्यों और कैसे हुआ था ऑपरेशन सिंदूर? विवेक अग्निहोत्री दिखाएंगे पहलगान हमले का कड़वा सच, किया मूवी का ऐलान

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर नाम की नई फिल्म की घोषणा की है. यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं और सेना की कार्रवाई पर आधारित होगी.

T-Series
Babli Rautela

मुंबई: भारत में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में एक और बड़ी फिल्म का ऐलान हुआ है जिसने रिलीज से पहले ही चर्चा पकड़ ली है. फिल्म का नाम है ऑपरेशन सिंदूर. यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं और भारत की रणनीतिक कार्रवाई पर आधारित बताई जा रही है.

26 मार्च 2026 को इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई. फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है. यह सहयोग अपने आप में बड़ा माना जा रहा है क्योंकि दोनों ही नाम बड़े और प्रभावशाली कंटेंट के लिए जाने जाते हैं.

कब रिलीज होगी ऑपरेशन सिंदूर पर बनी फिल्म

फिल्म ऑपरेशन सिंदूर केवल एक काल्पनिक कहानी नहीं है बल्कि यह असल घटनाओं से प्रेरित है. इस फिल्म की कहानी लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस टाइनी ढिल्लों की चर्चित किताब पर आधारित है. इस किताब में भारत द्वारा की गई गुप्त रणनीतिक कार्रवाई और सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं को विस्तार से बताया गया है.

विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया कि यह फिल्म किसी सनसनी के लिए नहीं बल्कि सच्चाई को सामने लाने के लिए बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि यह कहानी उन घटनाओं को दिखाएगी जिसने पूरे उपमहाद्वीप में सुरक्षा के नजरिए को बदल दिया.

इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ी फिल्म की चर्चा

फिल्म की घोषणा के साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने एक लंबा नोट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के उद्देश्य और उसके रिसर्च के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने लिखा कि यह फिल्म तथ्यों और गहराई के साथ बनाई जा रही है ताकि दर्शकों को पूरी सच्चाई समझ आ सके. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों के सहयोग से किए गए गहन रिसर्च पर आधारित है. यानी यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक दस्तावेजी अनुभव देने की कोशिश होगी.

विवेक अग्निहोत्री ने साफ किया कि उनका उद्देश्य केवल घटनाओं को दिखाना नहीं बल्कि यह बताना भी है कि आखिर यह सब कैसे और क्यों हुआ. उन्होंने कहा कि असली कहानी उतनी सरल नहीं है जितनी आमतौर पर लोगों तक पहुंचती है. फिल्म में भारतीय सेना की बहादुरी, रणनीतिक सोच और पेशेवर क्षमता को दिखाया जाएगा. यह दर्शकों को एक नया नजरिया देने की कोशिश करेगी कि कैसे देश की सुरक्षा के लिए बड़े फैसले लिए जाते हैं.