मुंबई: नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. फिल्म 'KD: The Devil' से निकला यह आइटम सॉन्ग अपनी बोल्ड कोरियोग्राफी और डबल मीनिंग वाली लिरिक्स के कारण सोशल मीडिया पर भारी बैनर हो रहा है. लोग इसे 'वल्गर' और 'अश्लील' बताकर ट्रोल कर रहे हैं, जिससे गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम भी अब परेशान नजर आ रहे हैं.
रकीब आलम ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद ये लिरिक्स नहीं लिखे, बल्कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम द्वारा लिखे गए ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन का सिर्फ़ अनुवाद किया है. रकीब ने बताया- 'जब मुझे ये काम दिया गया तो मैंने मना कर दिया था. मैंने कहा कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे और सेंसरशिप में भी अटक सकते हैं. लेकिन मेकर्स ने मुझे सिर्फ़ कन्नड़ लिरिक्स का लिटरल ट्रांसलेशन करने को कहा और मीटर के हिसाब से सेट करने की जिम्मेदारी खुद ली. शब्द जैसे 'चूसेगा', 'चाटेगा' आदि ओरिजिनल कन्नड़ में ही थे.'
उन्होंने आगे कहा कि गाने के अंत में खुलासा होता है कि ये ट्रैक असल में एक शराब की बोतल के बारे में है, लेकिन उससे पहले की लाइन्स इतनी गंदी हैं कि सुनने में शर्म आती है. रकीब ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा- 'मुझे क्या जरूरत थी ऐसे गाने लिखने की? मैं तो ऐसे गाने लिखने से इनकार करता हूं. मैं बहुत अपमानित महसूस कर रहा हूं.'
विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने हिंदी वर्जन को प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है. NHRC ने भी गाने पर नोटिस जारी किया है और कई शिकायतें आई हैं कि ये कंटेंट बच्चों के लिए अनुचित है. कुछ सेलिब्रिटी जैसे अरमान मलिक ने भी इसे 'कमर्शियल सॉन्गराइटिंग का नया लो लेवल' बताया है. रकीब आलम ने माफी मांगते हुए कहा है कि वे इस विवाद से दुखी हैं और मेकर्स अब एक क्लीनर वर्जन तैयार कर रहे हैं, साथ ही माफी भी जारी करने की योजना है. यह घटना बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग्स की लिमिट्स पर फिर से बहस छेड़ रही है.