menu-icon
India Daily

टेस्ट में बदला बल्लेबाजी का अंदाज, WTC के इन सितारों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट को आक्रामक रंग दिया है. बेन स्टोक्स सबसे ज्यादा छक्कों के साथ आगे हैं, जबकि ऋषभ पंत भारतीयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके करीब पहुंच गए हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
टेस्ट में बदला बल्लेबाजी का अंदाज, WTC के इन सितारों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
Courtesy: ANI

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ने टेस्ट क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा और रोमांच दोनों बढ़ाए हैं. अब बल्लेबाज लंबे प्रारूप में भी आक्रामक अंदाज दिखाने से पीछे नहीं हटते. यही वजह है कि WTC के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने छक्कों की संख्या के मामले में खास पहचान बनाई है.

इस सूची में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स शीर्ष पर हैं, जबकि भारत के ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. उनके अलावा इस सूची में और भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. तो आईए जानते हैं 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने WTC में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं. 

स्टोक्स अब भी सबसे आगे

इस सूची में सबसे ऊपर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स का नाम विराजमान है. बेन स्टोक्स WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 64 मुकाबलों में 3857 रन बनाए हैं और 88 बार गेंद को छक्के के लिए भेजा है. स्टोक्स ने इसी साल 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट के दौरान उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था.

पंत ने मचाई खलबली

ऋषभ पंत इस सूची में 80 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 41 WTC मुकाबलों में 2885 रन बनाए हैं. हाल ही में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां छक्का पूरा कर इतिहास रचा. वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज भी बने. उनके आक्रामक खेल ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी को नई पहचान दी है.

रोहित और गिल भी पीछे नहीं

रोहित शर्मा ने WTC के 40 मुकाबलों में 2716 रन बनाए और 56 छक्के लगाए हैं. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 41 मैचों में 2867 रन के साथ 46 छक्के अपने नाम किए हैं. दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी की मिसाल पेश की है. खास तौर पर गिल का प्रदर्शन उन्हें भविष्य के बड़े बल्लेबाजों की सूची में मजबूत दावेदार बनाता है.

जायसवाल-जडेजा ने भी छोड़ी छाप

यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 29 WTC मैचों में 2543 रन बनाए हैं और 45 छक्के जड़े हैं. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 34 मुकाबलों में 2999 रन और 44 छक्कों के साथ उनके ठीक पीछे हैं. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 49 मैचों में 2632 रन बनाए हैं और 42 छक्के लगाए हैं. आंकड़े बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का दौर लगातार मजबूत हो रहा है.