‘ये बहुत डरावान एक्सपीरियंस रहा...’,‘रामायण’ बनाते वक्त किससे डर गए थे नितेश तिवारी?
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला तो वह घबरा गए थे. उन्होंने कहा कि रामायण जैसी महान कहानी को पर्दे पर उतारना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.
मुंबई: बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड फिल्मों में शामिल रामायण को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं जबकि एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी. वहीं यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. अब फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर अपना पहला रिएक्शन साझा किया है. हाल ही में प्रोड्यूसर ने नितेश तिवारी के जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणबीर कपूर और नितेश तिवारी बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्हें रामायण बनाने का ऑफर मिला था तो उनके मन में एक साथ कई भावनाएं चल रही थीं.
क्यों रामायण से डर रहे थे डायरेक्टेर नितेश तिवारी?
रणबीर कपूर से बातचीत में नितेश तिवारी ने कहा कि उन्हें इस फिल्म को लेकर सबसे पहले घबराहट महसूस हुई थी. उन्होंने बताया कि रामायण जैसी महान और धार्मिक महत्व वाली कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाना आसान काम नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा टॉपिक है. ऐसे में कहानी को सही तरीके से पेश करना एक बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है. नितेश तिवारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट जितना प्रेरणा देने वाला था उतना ही डराने वाला भी था. डायरेक्टर ने यह भी कहा कि अब तक का यह सफर उनके लिए शानदार अनुभव रहा है और उन्हें नहीं लगता कि वह इससे बेहतर फैसला ले सकते थे.
कैसे मिला रामायण का ऑफर?
नितेश तिवारी ने बातचीत के दौरान बताया कि जब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने इस मौके को तुरंत स्वीकार कर लिया. उन्होंने माना कि यह एक ऐसा मौका था जिसे कोई भी फिल्ममेकर छोड़ना नहीं चाहेगा. रामायण को केवल एक भारतीय फिल्म नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर पेश करने की तैयारी की जा रही है. यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट पर कई सालों से काम चल रहा है.
कब रिलीज होगी रणवीर की रामायण?
रामायण पार्ट 1 को दिवाली 2026 पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. फिल्म में सनी देओल और रवि दुबे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि रामायण केवल एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और भावनाओं से जुड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. ऐसे में नितेश तिवारी और पूरी टीम पर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं.
और पढ़ें
- Chand Mera Dil Day 1: पहले ही दिन हांफने लगी 'चांद मेरा दिल', अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म ने पहले दिन बटोरे बस इतने नोट
- कान्स में 52 बरस की ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा हुस्न का जादू, मां के ग्लैमर के आगे नहीं टिक पाई बेटी आराध्या बच्चन
- Cannes Film Festival में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रेड कार्पेट पर आते ही आलिया-उर्वशी को छोड़ा पीछे