निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दोनों के रहस्यमयी चीटिंग और बेवफाई वाले पोस्ट ने ब्रेकअप की अटकलों को और हवा दे दी है. एक्ट्रेस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं होने की चर्चा तेज हो गई है. इसकी वजह है दोनों का इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना और इसके बीच सामने आए रहस्यमयी पोस्ट.
निक्की और अरबाज ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में उनके ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों की हालिया गतिविधियों ने फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.
ब्रेकअप की अटकलों की शुरुआत अरबाज पटेल के एक रहस्यमयी पोस्ट से हुई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेवफाई से जुड़ा एक नोट शेयर किया. इस पोस्ट में पार्टनर को धोखा देने और फिर उससे प्यार का इजहार करने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी. अरबाज के इस पोस्ट के कुछ ही समय बाद निक्की तंबोली ने भी रिश्तों और बेवफाई से जुड़ा एक नोट शेयर किया. निक्की की पोस्ट में कहा गया कि अफेयर की वजह हमेशा किसी नए व्यक्ति का आकर्षक होना नहीं होती, बल्कि कई बार रिश्ते में पुराने वादों और भरोसे का टूटना भी इसकी वजह बनता है. दोनों के लगभग एक ही समय पर ऐसे पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस ने इनका कनेक्शन उनके रिश्ते से जोड़ना शुरू कर दिया.
इन पोस्ट के बीच निक्की और अरबाज द्वारा इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किए जाने की खबर ने अटकलों को और बढ़ा दिया. सोशल मीडिया यूजर्स अब सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों ने करीब दो साल तक चलने वाले रिश्ते को खत्म कर दिया है. हालांकि, सिर्फ सोशल मीडिया एक्टिविटी के आधार पर ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की जा सकती. निक्की और अरबाज दोनों ने अभी तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.
निक्की और अरबाज की नजदीकियां 2024 में आए बिग बॉस मराठी सीजन 5 के दौरान बढ़ी थीं. दोनों शो के कंटेस्टेंट थे और शो के दौरान उनकी दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदलती नजर आई. निक्की इस सीजन की सेकंड रनर-अप रही थीं. वहीं शो के दौरान अरबाज के साथ उनकी केमिस्ट्री लगातार चर्चा में रही. दोनों की नजदीकियों को लेकर शो के बाहर भी काफी बातें हुई थीं.