West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

कॉन्सर्ट में लेट आने पर नेहा कक्कड़ स्टेज पर लगीं रोने, ट्रोल हुईं सिंगर तो भाई टोनी ने किया सपोर्ट, जानें क्या बोले?

नेहा कक्कड़ को मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की.

social media
Antima Pal

Neha Kakkar Melbourne Show: सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में विवादों में घिर गई हैं, जब उनके मेलबर्न कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ. सिंगर को इवेंट में तीन घंटे देरी से पहुंचने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिससे दर्शक निराश हो गए. इसके बाद निराश फैंस ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई, कुछ तो गुस्सा होकर “वापस जाओ!” भी बोलने लगे. स्थिति को देखते हुए नेहा मंच पर ही रो पड़ीं और अपने फैंस से ईमानदारी से माफी मांगने लगी. हंगामे के बीच उनके भाई सिंगर टोनी कक्कड़ ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसने अब सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

टोनी कक्कड़ की क्रिप्टिक पोस्ट

टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फ़ॉलोअर्स के साथ एक स्टोरी शेयर की. जिसमें सवाल किया गया कि जब किसी को उचित व्यवस्था के बिना किसी शहर में इनवाट किया जाता है, तो इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. आपके होटल, कार, एयरपोर्ट पिकअप और टिकट की बुकिंग. अब कल्पना कीजिए कि आप पहुंचते हैं और पाते हैं कि कुछ भी बुक नहीं हुआ है।. एयरपोर्ट पर कोई कार नहीं है, कोई होटल नहीं है और कोई टिकट नहीं है. उस स्थिति में किसे दोषी ठहराया जाए?"

नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद

जो लोग इस घटना से परिचित नहीं हैं उन्हें बता दें कि मेलबर्न कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देर से पहुंचने से उनके प्रशंसक निराश हो गए. उनकी निराशा साफ दिख रही थी. कई गुस्साए फैंस ने नेहा को वापस जाओ कहना भी शुरू कर दिया.