menu-icon
India Daily

कौन हैं फैजू की बेगम तान्या? मदीना की पाक जमीन पर किया निकाह; शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजू ने मदीना में तान्या के साथ निकाह कर लिया है. फैजू का असली नाम मोहम्मद मुदस्सिर बताया जाता है, जबकि उनकी पत्नी का नाम वायरल वेडिंग कार्ड में निखत फातिमा उर्फ तान्या सामने आया था.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
कौन हैं फैजू की बेगम तान्या? मदीना की पाक जमीन पर किया निकाह; शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
Courtesy: mr_faisu_07 Instagram Account

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजू की जिंदगी में नई शुरुआत हो गई है. फैजू ने मदीना की पाक जमीन पर तान्या के साथ निकाह कर लिया है. निकाह के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में फैजू अपनी बेगम के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्ट सामने आने के बाद फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.

फैजू का असली नाम मोहम्मद मुदस्सिर बताया जाता है. वहीं उनकी पत्नी का नाम एक वायरल वेडिंग कार्ड के जरिए निखत फातिमा उर्फ तान्या सामने आया था. हालांकि तान्या की निजी जिंदगी और प्रोफेशन को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.

मदीना में परिवार की मौजूदगी में हुआ निकाह

फैजू ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि मदीना में अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह करना उनके लिए बेहद खास पल रहा. उन्होंने अपनी पोस्ट में कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए शादी को अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत बताया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उन्होंने लिखा कि मदीना की पाक और खूबसूरत जमीन पर परिवार की मौजूदगी में निकाह करना उनके लिए अल्लाह की बड़ी नेमत है. फैजू ने अपने फैंस से इस नए सफर के लिए दुआओं में याद रखने की अपील भी की. उन्होंने अपनी शादी में प्यार, खुशियों और बरकत की दुआ मांगी.

वायरल कार्ड से सामने आया था तान्या का नाम

फैजू की शादी से पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था. इसी कार्ड में फैजू के साथ तान्या उर्फ निखत फातिमा का नाम लिखा हुआ था. इसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. एक्ट्रेस युविका चौधरी ने भी कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फैजू की शादी से जुड़ी जानकारी सामने आई थी. वायरल कार्ड के बाद ही लोगों को उनकी होने वाली पत्नी के नाम की जानकारी मिली थी.

कौन हैं फैजू की पत्नी तान्या?

फैजू की पत्नी तान्या के बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. उनके नाम के अलावा उनकी शिक्षा, प्रोफेशन या निजी जीवन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. फैजू ने इससे पहले 'द 50' शो में युविका चौधरी के साथ बातचीत के दौरान जल्द शादी करने की बात कही थी.

बताया गया कि फैजू और तान्या का निकाह परिवार की सहमति से हुआ है. शादी की तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं और फैजू ने अपनी पत्नी का चेहरा भी फैंस से नहीं छिपाया है. तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मदीना में निकाह के बाद फैजू जल्द ही मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित कर सकते हैं. निकाह में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी रही. अब फैंस को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का इंतजार है. फैजू की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. मदीना में निकाह और परिवार की मौजूदगी में हुई इस शादी को फैजू ने अपनी जिंदगी का बेहद खास अध्याय बताया है.