'नागिन' एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपने पति सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. इन अफवाहों के बीच, बुधवार रात एक्ट्रेस को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया, जहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचीं. मौनी रॉय जो आम तौर पर पैपराजी को पोज देती दिखाई देती हैं कल रेस्टोरेंट से निकलते समय न तो खुश दिखीं और न ही पैप्स को पोज दिए.
एक्ट्रेस का वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हैं. कई लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में रिएक्ट करने के लिए कूद पड़े. एक नेटिजन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सवाल- अगर यह जानकारी झूठी है, तो उनकी मुस्कान कहां है? वह इतनी उदास और परेशान क्यों दिख रही हैं? जरा उनकी आंखों में देखिए.'
दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने पैपराजी को लताड़ते हुए लिखा, 'पता है क्या? सब कुछ साफ-साफ कहने के बाद भी, आप लोग लगातार उनकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं. हमारी क्वीन सच में इतनी दयालु, प्यारी और शालीन हैं कि वह अब भी इस सारी बकवास को इतने सब्र और गरिमा के साथ संभाल रही हैं.'
तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उन्होंने साफ़-साफ़ कहा था कि उनकी प्राइवेसी और स्पेस का सम्मान करें, लेकिन आप लोग तो हद ही कर रहे हैं. भाई, यह बात आप लोगों के लिए ही कही गई थी.'
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मौनी और सूरज के तलाक की अफवाहें वायरल हो रही हैं. बता दें की यह सब तब शुरू हुआ, जब कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, और सूरज ने अपनी पत्नी के साथ वाली अपनी सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. जल्द ही, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अलग हो गए हैं और कुछ ही समय में तलाक लेंगे. बाद में, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनका तलाक हो चुका है, और इसकी वजह यह है कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया था. हालांकि, अभी तक किसी भी बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है.