मुंबई: कटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. लेकिन कहते हैं न कि बॉलीवुड में पहचान बनाना हर किसी की बस की बात नहीं है. ऐसा ही कुछ कटरीन के शुरुआती सफर में भी हुआ था. कटरीना ने साल 2003 में फिल्म बूम से बॉलीवुड में कदम रखा था. उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा था कि यह नई लड़की आगे चलकर इंडस्ट्री की सुपरस्टार बनेगी. फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल थे जिनमें अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और जीनत अमान जैसे सितारे नजर आए थे. हालांकि बड़े स्टार्स होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई.
फिल्म भले फ्लॉप रही, लेकिन उसके कुछ बोल्ड और इंटीमेट सीन लंबे समय तक चर्चा में बने रहे. सबसे ज्यादा सुर्खियां कटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर के किसिंग सीन ने बटोरी थीं. उस दौर में इस तरह के सीन फिल्मों में कम देखने को मिलते थे. इसलिए कटरीना का यह सीन तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
एक इंटरव्यू में गुलशन ग्रोवर ने इस सीन को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह और कटरीना दोनों इस सीन को लेकर काफी नर्वस थे. इसी वजह से सीन को सही तरीके से शूट करने के लिए काफी समय तक रिहर्सल करनी पड़ी. गुलशन ग्रोवर के मुताबिक लोगों ने रिहर्सल को लेकर अलग अलग मतलब निकाल लिए थे, जबकि असल में वह केवल सीन और डायलॉग्स को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे थे.
इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कटरीना कैफ की काफी तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा था कि जब कटरीना इंडस्ट्री में नई थीं तब भी उनका व्यवहार बेहद अच्छा था और आज सुपरस्टार बनने के बाद भी वह वैसी ही हैं. गुलशन ने कहा कि कटरीना हमेशा प्रोफेशनल तरीके से काम करती थीं. यही वजह है कि उन्होंने धीरे धीरे बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली.
इस पूरे किस्से का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आया जब गुलशन ग्रोवर ने बताया कि रिहर्सल के दौरान अचानक अमिताभ बच्चन वहां पहुंच गए थे. उन्हें देखकर सभी थोड़े नर्वस हो गए थे. लेकिन अमिताभ बच्चन ने माहौल हल्का कर दिया था. गुलशन के मुताबिक अमिताभ ने मजाक करते हुए डायरेक्टर से कहा था कि इनका सीन तो शानदार शूट हो रहा है लेकिन हमारा सीन इतना अच्छा क्यों नहीं लग रहा.