मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके पति सूरज नांबियार के साथ तलाक की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ गई है और वे अलग हो चुके हैं.
कुछ रिपोर्ट्स में तो सूरज पर चीटिंग का आरोप भी लगाया गया. लेकिन अब मौनी रॉय ने खुद इस मुद्दे पर बयान जारी करके सबको चौंका दिया है. बुधवार 13 मई को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक साफ संदेश लिखा. उन्होंने लिखा, “Humbly requesting all the media houses to not publish false narratives and give us space and privacy. Please.”

Mouni Roy story instagram
मौनी का यह स्टेटमेंट काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने अफवाहों को ‘फॉल्स नैरेटिव’ बताया है, लेकिन तलाक या अलगाव की खबरों को सीधे-सीधे न तो कन्फर्म किया और न ही डिनाई किया. बस इतना ही कहा कि उन्हें और उनके परिवार को प्राइवेसी दी जाए. अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर लिया है. इसके साथ ही दोनों के प्रोफाइल से शादी की तस्वीरें भी गायब हो गईं.
इस बात ने फैंस को शक में डाल दिया और जल्द ही तलाक की खबरें फैलने लगीं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों के बीच काफी समय से मतभेद चल रहे थे. मौनी रॉय ‘नागिन’ सीरीज से घर-घर में मशहूर हुईं. इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया. शादी के बाद दोनों अक्सर साथ में घूमते-फिरते नजर आते थे. लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर कम दिख रही थी, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया.