menu-icon
India Daily

अक्षय कुमार का 'वेलकम टू द जंगल' का फर्स्ट लुक आया सामने, स्टाइलिश कॉमिक अंदाज ने मचाया धमाल!

पोस्टर में अक्षय कुमार जंगल के बीच रेड कार्पेट पर चलते नजर आ रहे हैं. सूट-बूट में दमदार पोज, कॉन्फिडेंट स्माइल और कॉमिक टच के साथ उनका यह अवतार काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. अक्षय ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल.' पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

antima
Edited By: Antima Pal
अक्षय कुमार का 'वेलकम टू द जंगल' का फर्स्ट लुक आया सामने, स्टाइलिश कॉमिक अंदाज ने मचाया धमाल!
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के खलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी कॉमेडी वाली एनर्जी के साथ वापसी कर रहे हैं. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का पहला पोस्टर आज रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय का स्टाइलिश और मजेदार लुक देखकर फैंस का जोश हाई हो गया है.

पोस्टर में अक्षय कुमार जंगल के बीच रेड कार्पेट पर चलते नजर आ रहे हैं. सूट-बूट में दमदार पोज, कॉन्फिडेंट स्माइल और कॉमिक टच के साथ उनका यह अवतार काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. अक्षय ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल.' पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

फिल्म की डिटेल्स

यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है. निर्देशक अहमद खान की फिल्म में 30 से ज्यादा सितारों की जबरदस्त स्टार कास्ट है. अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिज, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, संजय दत्त, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार इसमें नजर आएंगे. 

यह एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें जंगल की पागलपंती, मस्ती और एक्शन का पूरा मेल देखने को मिलेगा. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. क्रिसमस के मौके पर अक्षय ने पूरे कास्ट के साथ एक ग्लिम्प्स शेयर कर फिल्म का रैप-अप भी अनाउंस किया था. निर्माता फिरोज नाड़ियाडवाला की इस फिल्म को जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया जा रहा है.

रिलीज डेट

'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री मारने वाली है. गर्मियों की छुट्टियों में रिलीज होने के कारण यह परिवार के साथ मजेदार वक्त बिताने का बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

फैंस का रिएक्शन

पोस्टर रिलीज होते ही फैंस ने खूब तारीफ की. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं- 'अक्षय सर का लुक फायर है!', 'वेलकम सीरीज फिर से कमाल करेगी', 'जंगल में इतना स्टाइल? बिल्कुल अक्षय स्टाइल!', 'मल्टीस्टारर का धमाका होने वाला है.' कुछ फैंस तो पहले ही टिकट बुक करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से लगातार अच्छी फिल्मों के साथ चर्चा में बने हुए हैं. 'वेलकम टू द जंगल' उनकी फिल्मोग्राफी में एक बड़ा कॉमेडी प्रोजेक्ट साबित हो सकता है