'मुझे उन चीजों की चाहत है जो मुझे बर्बाद कर देंगी', हॉलीवुड स्टार ने 40वें जन्मदिन पर कराया हॉट फोटोशूट, फैंस को दिया ये मैसेज
हॉलीवुड स्टार मेगन फॉक्स ने अपना 40 जन्मदिन शनिवार को मनाया. इस दौरान उन्होंने एक फोटोशूट कराया था जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स ने शनिवार को बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में अपना 40वां जन्मदिन मनाया था. इस मौके पर उन्होंने एक ऐसा फोटोशूट कराया जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है. मेगन ने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें और एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने होठों के बीच जलती हुई माचिस की तीली दबाए बेहद कॉन्फिडेंट लुक में पोज देती नजर आ रही हैं. उनका यह रहस्यमयी अंदाज दुनिया भर के फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
पोस्ट के कैप्शन से छिड़ी नई बहस
इन तस्वीरों के साथ मेगन ने एक डीप और सोचने वाला कैप्शन भी लिखा- 'मुझे उन चीजों की चाहत है जो अंत में मुझे बर्बाद कर देंगी'. उनके इस मैसेज से इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है और लोग इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं. महज 24 घंटे के अंदर इस पोस्ट पर करीब 30 लाख लाइक्स आ गए और हजारों फैंस ने उनके इस बेबाक अंदाज की तारीफ भी की है.
मेगन फॉक्स का यह फोटोशूट उनके उसी बेखौफ और 'एजी' स्टाइल को दिखाता है जिसके लिए वे हमेशा से जानी जाती रही हैं. फैंस ने इन तस्वीरों को काफी आर्टिस्टिक और इमोशनल बताया है. लोगों का कहना है कि 40 की उम्र में भी मेगन का जलवा कायम है और वे हॉलीवुड की सबसे चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक हैं.
मशीन गन केली से ब्रेकअप की खबरें?
यह धमाकेदार बर्थडे पोस्ट ऐसे समय पर आया है जब मेगन और उनके पार्टनर मशीन गन केली के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिलहाल साथ नहीं हैं. यह चर्चा तब और तेज हो गई जब मेगन ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर मशीन गन केली को ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का पैच-अप फिर से टूट गया है.
दरअसल इन दोनों का रिश्ता हाल के सालों में हॉलीवुड के सबसे हाई-प्रोफाइल अफेयर्स में से एक रहा है. अपने अजीबोगरीब बयानों और रोमांटिक पोस्ट्स की वजह से यह जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती थी लेकिन इनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव भी आए हैं. फिलहाल, मेगन या मशीन गन केली की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. लेकिन इस बोल्ड बर्थडे पोस्ट और कैप्शन ने फैंस के बीच सस्पेंस और उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है.
और पढ़ें
- 'कितनी शर्म की बात है', बिना इजाजत किसने इस्तेमाल की आर माधवन की क्लिप? गुस्साए एक्टर ने भेज दिया नोटिस
- करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस; Video
- ससुराल में पड़ी मार, किसी ने सहा पति की हिंसा का दर्द, Twisha Sharma की तरह ये एक्ट्रेसेस भी झेल चुकी हैं प्रताड़ना