menu-icon
India Daily

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस; Video

शो के आखिरी एपिसोड में करण ने तेजस्वी के लिए खास सरप्राइज प्लान किया. शो के बाकी मेंबर्स - रिजवान साजन, सतीश सांपाल, आदेल साजन, साना साजन और अन्य कलाकार राजसी कपड़ों में तैयार थे. जैसे ही तेजस्वी वहां पहुंची, वह हैरान रह गई. पानी पर विशाल अक्षरों में 'Will You Marry Me?' लिखा हुआ था. देखते ही तेजस्वी की आंखें भर आईं और वह कांपने लगी.

antima
Edited By: Antima Pal
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस; Video
Courtesy: x

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी अब शादी की ओर बढ़ गई है. 4 साल के रिलेशनशिप के बाद करण कुंद्रा ने तेजस्वी को प्रपोज कर दिया. यह रोमांटिक पल उनके नए शो 'Desi Bling' में कैद हुआ, जो Netflix पर 20 मई को रिलीज हुआ है. 

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज

शो के आखिरी एपिसोड में करण ने तेजस्वी के लिए खास सरप्राइज प्लान किया. शो के बाकी मेंबर्स - रिजवान साजन, सतीश सांपाल, आदेल साजन, साना साजन और अन्य कलाकार राजसी कपड़ों में तैयार थे. जैसे ही तेजस्वी वहां पहुंची, वह हैरान रह गई. पानी पर विशाल अक्षरों में 'Will You Marry Me?' लिखा हुआ था. देखते ही तेजस्वी की आंखें भर आईं और वह कांपने लगी.

करण ने उन्हें संभालते हुए कहा- 'मेरे हाथ नहीं रुक रहे, मैं कांप रही हूं.' इसके बाद करण ने बहुत इमोशनल स्पीच दी. उन्होंने कहा- 'जब हम मिले थे तो बहुत कुछ हुआ था… बाहर आने के बाद सबने कहा था कि ये तो 2 हफ्ते भी नहीं टिकेंगे. किसी ने कहा मैं फेक हूं, किसी ने कहा तू फेक है. लेकिन ये 4 साल हो गए. हमने सब कुछ देखा और सब कुछ झेला है.'

'ये है, अब और हमेशा के लिए'

करण ने आगे कहा- 'Imperfectly Perfect Love Story' - ये टर्म तुमने ही दिया था. तुम्हारे साथ बिताया हर साल मेरे लिए प्यार का मतलब बदलता गया. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं प्यार करूंगा या कमिटमेंट करूंगा. तुमने मुझे वो मैन बनाया जिसके अंदर हिम्मत है कहने की - 'ये है, अब और हमेशा के लिए.'

तेजस्वी भावुक होकर रो पड़ीं

स्पीच खत्म करने के बाद करण घुटनों के बल बैठ गए और तेजस्वी को डायमंड रिंग दिखाते हुए प्रपोज किया. तेजस्वी भावुक होकर रो पड़ीं. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. यह पल देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे. करण और तेजस्वी का रिलेशन हमेशा सुर्खियों में रहा. कई बार उनकी शादी की खबरें आईं, लेकिन दोनों ने उन्हें हमेशा टाल दिया. अब आखिरकार वो दिन आ गया जब दोनों 'फॉरएवर' कहने के लिए तैयार हैं.

'Desi Bling' Dubai Bling का स्पिन-ऑफ शो है, जिसमें भारतीय रियलिटी और लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाया गया है. इस शो में तेजरन की यह प्रपोज सीन सबसे यादगार पल बन गया. फैंस अब जल्द से जल्द तेजस्वी और करण की शादी की तारीख जानने को उत्सुक हैं.