IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'बिश्नोई को भेजू क्या?', सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा शख्स, लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर ऐसे लिए मजें!

Salman Khan Threat: बिश्नोई गैंग से लगातार खतरे में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को 4 नवंबर को माटुंगा रेलवे स्टेशन के सामने उनके शूटिंग एरिया पर सुरक्षा में सेंध का सामना करना पड़ा जब एक अनजान शख्स सलमान के शूटिंग एरिया में धूस गया.

Instagram
Babli Rautela

Salman Khan Threat: बिश्नोई गैंग से लगातार खतरे में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को 4 नवंबर को माटुंगा रेलवे स्टेशन के सामने उनके शूटिंग एरिया पर सुरक्षा में सेंध का सामना करना पड़ा. मुंबई पुलिस के कड़ी सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बावजूद बुधवार शाम को माटुंगा रेलवे स्टेशन के सामने मौजूद शूटिंग एरिया पर एक शख्स जबरदस्ती धूस गया और शूटिंग देखने लगा. वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक शरारत थी.

शख्स ने सलमान को दी बिश्नोई के नाम की धमकी

मुंबई पुलिस ने एक जूनियर आर्टिस्ट सतीश शर्मा से जुड़ी घटना की सूचना दी, जिसका माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास सलमान खान के शूटिंग सेट पर एक बाउंसर से झगड़ा हो गया. बता दें की विवाद की शुरुआत शर्मा के सेट के साथ तस्वीरें लेने की इच्छा को लेकर हुई, जिसके बाद तीखी नोकझोंक हुई और मामूली हाथापाई हुई. झगड़े के दौरान शर्मा ने कहा, 'क्या मुझे लॉरेंस बिश्नोई को बताना चाहिए?' सलमान खान को बिश्नोई गिरोह से लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए इस बात ने सेट पर मौजूद और सलमान खान से जुड़े लोगों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, 'माटुंगा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शूटिंग स्थल को निजी सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों द्वारा सुरक्षित रखा गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति का पूरी तरह से आकलन करने के लिए संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए हैं. अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है.'

विश्नोई की रडार पर सलमान खान

सलमान खान को बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए, इस शख्स की इस हरकत ने एक्टर की सुरक्षा और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. आगे की जांच चल रही है. इससे पहले भी कई बार सलमान को विश्नोई के नाम से धमकियां मिल चुकी है. हालांकि उनमें से कोई भी असली लॉरेंस बिश्नोई नहीं था.

लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात के सुरत जेल में बंद हैं. इससे पहले सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिश्नोई से मिलने की अपनी बात रखी थी और कहा था की वह उससे मिलकर उसे समझाना चाहती हैं.