menu-icon
India Daily

52 साल की मलाइका अरोड़ा दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? 19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची मां के घर!

वीडियो में मलाइका और हर्ष साथ में नजर आ रहे हैं, जो फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है. मलाइका अरोड़ा इससे पहले अरबाज खान के साथ शादी कर चुकी हैं. दोनों का बेटा अरहान अब बड़ा हो चुका है. 2017 में दोनों का अलगाव हो गया था.

antima
Edited By: Antima Pal
52 साल की मलाइका अरोड़ा दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? 19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची मां के घर!
Courtesy: x

Malaika Arora Second Marriage Rumors: बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनकी लव लाइफ. 52 साल की मलाइका दोबारा शादी के रास्ते पर चल रही हैं या नहीं, ये सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है. 20 मई की रात मुंबई में मलाइका अपनी मां के घर पहुंचीं, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं थीं. उनके साथ थे 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दूसरी बार दुल्हन बनेंगी 52 साल की मलाइका अरोड़ा?

वीडियो में मलाइका और हर्ष साथ में नजर आ रहे हैं, जो फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है. मलाइका अरोड़ा इससे पहले अरबाज खान के साथ शादी कर चुकी हैं. दोनों का बेटा अरहान अब बड़ा हो चुका है. 2017 में दोनों का अलगाव हो गया था. उसके बाद मलाइका अपना फोकस फिटनेस, डांस और फिल्मों पर रखती रहीं. लेकिन पिछले कुछ समय से हर्ष मेहता के साथ उनकी दोस्ती की खबरें आ रही थीं. दोनों को कई बार मुंबई के अलग-अलग जगहों पर साथ देखा गया है.

हर्ष मेहता एक सफल बिजनेसमैन हैं. उम्र में काफी छोटे होने के बावजूद दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं- 'मलाइका जी अब सेटल होना चाहती हैं', 'हर्ष के साथ अच्छी जोड़ी लग रही है', 'दूसरी शादी के लिए बेस्ट पार्टनर.' कुछ लोग तो सीधे शादी की तारीख पूछने लगे हैं.

हालांकि मलाइका और हर्ष दोनों ही तरफ से अभी तक इस रिलेशनशिप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों ही अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखने की कोशिश करते रहे हैं. लेकिन वायरल वीडियो के बाद कयासबाजी तेज हो गई है. मलाइका हमेशा से अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. 50 के पार पहुंचकर भी वो युवा लड़कियों जैसी एनर्जी और स्टाइल बनाए रखती हैं. उनका डांस, फिटनेस वीडियो और पब्लिक अपीयरेंस हमेशा ट्रेंड करता है.